कोलकाता : पूर्व आइपीएस भारती घोष समेत आठ के खिलाफ चार्जशीट पेश
Updated at : 30 Jun 2018 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

ड्यूटी में रहने के दौरान भ्रष्टाचार, रंगदारी व धमकाने का आरोप सीआइडी ने दासपुर थाने में आठ फरवरी को दर्ज किया था मामला चार्जशीट में पूर्व आइपीएस भारती घोष को बताया फरार, अन्य आठ आरोपी हैं गिरफ्तार कोलकाता : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर थाने में दर्ज मामले की चार्जशीट शुक्रवार को सीआइडी ने अदालत […]
विज्ञापन
ड्यूटी में रहने के दौरान भ्रष्टाचार, रंगदारी व धमकाने का आरोप
सीआइडी ने दासपुर थाने में आठ फरवरी को दर्ज किया था मामला
चार्जशीट में पूर्व आइपीएस भारती घोष को बताया फरार, अन्य आठ आरोपी हैं गिरफ्तार
कोलकाता : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर थाने में दर्ज मामले की चार्जशीट शुक्रवार को सीआइडी ने अदालत में पेश कर दी. इस चार्जशीट में पूर्व आइपीएस भारती घोष के अलावा आठ अन्य आरोपियों के नाम दर्ज हैं. सीआइडी सूत्रों के मुताबिक भारती घोष को चार्जशीट में फरार बताया गया है.
सूत्र बताते हैं कि सीआइडी की तरफ से आठ फरवरी को दासपुर थाने में एक शिकायत दर्ज की गयी थी. शिकायत में स्वर्ण व्यापारी को धमकाकर रुपये वसूलने, के अलावा रंगदारी मांगने के तहत मामला दर्ज किया गया था. सीआइडी ने इस मामले में पूर्व एसपी भारती घोष के फ्लैट में छापेमारी की तो काफी संपत्ति का खुलासा हुआ, इसके बाद भ्रष्टाचार का आरोप भी उनपर लगा है.
इस मामले में सीआइडी पहले ही आठ आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है. लेकिन भारती घोष के नाम पर वारंट निकलने के बावजूद उनका पता नहीं चल सका है. इसके कारण उन्हें चार्जशीट में फरार बताया गया है.
इस चार्जशीट के पेश होने के बाद अदालत में इन आरोप के तहत सुनवाई शुरू होगी. भारती घोष के फ्लैट से जितने भी सोने के जेवरात व नगदी रुपये बरामद हुए हैं, इन सभी की जानकारी चार्जशीट में उल्लेख किया गया है. साथ ही उनके साथ शामिल जो भी थाना प्रभारी व सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार हुए हैं, उनके रोल को भी चार्जशीट में विस्तार से बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




