मगराहाट : महिला की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jun 2024 11:39 PM
दक्षिण 24 परगना के मगराहाट थाना क्षेत्र के गोकर्णी इलाके में एक महिला की हत्या करने का आरोप उसके पति पर लगा है.
कोलकाता.
दक्षिण 24 परगना के मगराहाट थाना क्षेत्र के गोकर्णी इलाके में एक महिला की हत्या करने का आरोप उसके पति पर लगा है. मृतका की शिनाख्त नाजिरा खातून (29) के रूप में हुई है. आरोपी का नाम अब्दुल वहाब मोल्ला है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के अनुसार, रविवार की सुबह मोल्ला ने अपने ससुराल वालों को फोन पर बताया कि नाजिरा अस्वस्थ हो गयी है. सूचना मिलते ही वे गोकर्णी पहुंचे. वहां उन्होंने देखा कि नाजिरा अचेत हालत में पड़ी हुई है. उन्हें संदेह हुआ और घटना की सूचना मगराहाट थाने में दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और नाजिरा को मगराहाट ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. मृतका के मायके वालों ने मोल्ला पर नाजिरा की हत्या का आरोप लगाते हुए मगराहाट थाने में शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने आशंका जतायी कि नाजिरा का गला घोंटकर हत्या की गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के सटीक कारण का पता चल पायेगा. मोल्ला काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता है. कुछ दिनों पहले ही वह गोकर्णी लौटा था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










