छात्रा का फंदे से लटकता शव बरामद
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :30 Apr 2024 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत सबंग थाना के बिकनी बाटिटाकी गांव में एक छात्रा का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया.
विज्ञापन
खड़गपुर.पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत सबंग थाना के बिकनी बाटिटाकी गांव में एक छात्रा का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया. मृतका का नाम प्रियसी माइती (10) था. वह चौथी की छात्रा थी. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, उसके पिता ने कुछ दिनों पहले एक स्मार्टफोन खरीदा था. प्रियसी नियमित फोन में वीडियो और रील्स देखा करती थी. घटना के कुछ देर पहले वह अपने पिता के साथ फोन में वीडियो और रील्स देखा था. उसके बाद वह खेलने लगी. बच्ची की मां ने सर्वप्रथम देखा की बच्ची फंदे से झूल रही थी. पास ही एक स्टूल गिरा पड़ा था. उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस का मानना है कि छात्रा की रील्स बनाने के चक्कर में जान चली गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




