ePaper

बेटी-दामाद के बीच विवाद रोकने गये वृद्ध पर जानलेवा हमला

Updated at : 25 Apr 2024 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
बेटी-दामाद के बीच विवाद रोकने गये वृद्ध पर जानलेवा हमला

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर के सबंग थाना क्षेत्र के कापसदा इलाके में बेटी व दामाद के बीच चल रहे विवाद व मारपीट को रोकने गये वृद्ध (70) को दामाद ने भुजाली से प्रहार कर घायल कर दिया.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर के सबंग थाना क्षेत्र के कापसदा इलाके में बेटी व दामाद के बीच चल रहे विवाद व मारपीट को रोकने गये वृद्ध (70) को दामाद ने भुजाली से प्रहार कर घायल कर दिया. बाद में वह मौके से फरार हो गया. इस घटना में घायल ज्योति प्रसाद महतो को ग्रामीणों ने पहले सबंग ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीपुर मेडिकल काॅलेज व अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस के मुताबिक मुताबिक ज्योति प्रसाद की बेटी का कुछ वर्ष पहले विवाह हुआ था. वर्तमान में बेटी-दामाद के बीच तलाक का मामला मेदिनीपुर अदालत में विचाराधीन है. बुधवार को दामाद अचानक अपने ससुराल पहुंचा. इस बीच, किसी बात को लेकर पति-पत्नी में तकरार शुरू हो गयी. तैश में आकर पति ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया. घर में मौजूद ज्योति प्रसाद विवाद को रोकने के लिए बीच-बचाव करने लगे. इसी बात से नाराज होकर दामाद ने भुजाली से वार कर उन्हें जख्मी कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola