सांसद हत्याकांड के फरार आरोपियों की तलाश में जुटा सीआइडी

Updated at : 30 May 2024 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद हत्याकांड के फरार आरोपियों की तलाश में जुटा सीआइडी

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी अख्तरुज्जमां के अलावा सियान हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान और फैजल के खिलाफ सीआइडी लुकआउट नोटिस जारी कर चुका है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी अख्तरुज्जमां के अलावा सियान हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान और फैजल के खिलाफ सीआइडी लुकआउट नोटिस जारी कर चुका है. ताकि, वे देश के किसी भी एयरपोर्ट व पोर्ट इलाके में देखे गये, तब उन्हें पकड़ा जा सके. आशंका जतायी जा रही है कि अख्तरुज्जमां नेपाल के रास्ते दूसरे देश में फरार हो सकता है. उसके अमेरिका फरार होने की आशंका को भी खारिज नहीं नहीं किया जा रहा है. मामले में नेपाल कनेक्शन हो सकता है. इस बाबत सीआइडी के अधिकारियों की एक टीम के जल्द नेपाल जाने की संभावना है. इधर, बुधवार को भी मामले की जांच के तहत बांग्लादेश के खुफिया विभाग व राज्य पुलिस के सीआइडी के अधिकारी जांच के लिए न्यूटाउन स्थित उक्त फ्लैट पहुंचे, जहां बांग्लादेशी सांसद की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने का काम किये जाने की आशंका जतायी गयी है. मामले की जांच के लिए बांग्लादेश के खुफिया विभाग के प्रमुख हारुन रशीद भी कोलकाता में मौजूद हैं. अख्तरुज्जमां को अमेरिका की भी नागरिकता मिली हुई है. वर्ष 2018 में ही उसने न्यूटाउन स्थित फ्लैट को किराये पर ले रखा था. घटना के बाद वह नेपाल के काठमांडू गया था या नहीं इसकी जांच जरूरी है. सूत्रों के अनुसार, सीआइडी के अधिकारी नेपाल पुलिस के संपर्क में भी हैं. अख्तरुज्जमां ही नहीं, बल्कि सियान के भी घटना के बाद नेपाल के जरिये दूसरे जगह फरार होने की आशंका है.

इधर, गत मंगलवार को न्यूटाउन स्थित फ्लैट के आवासन के सेप्टिक टैंक की जांच करने पर वहां से मांस का टुकड़ा मिला था. इसका वजन करीब चार किलोग्राम बताया गया है. हालांकि, मांस का टुकड़ा मृत सांसद के शरीर का हिस्सा है या नहीं, यह जांच का विषय है. फ्लैट में पाये गये रक्त के नमूने व सेप्टिक टैंक से मिले मांस के टुकड़े का डीएनए परीक्षण कराया जायेगा. इसके तहत बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की बेटी को कोलकाता लाया जायेगा. उसके रक्त के नमूने से उसका मिलान कराया जायेगा, ताकि यह पुष्टि हो सके कि फ्लैट में पाये गये रक्त के नमूने व मिला मांस का टुकड़ा मृत सांसद का है या नहीं. उक्त मामले में हाथीशाला स्थित मौजूद ब्रिज और आसपास के खालों के पास भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

गौरतलब है कि 12 मई को बांग्लादेशी सांसद अनार कोलकाता आये थे. जांच में मिले तथ्यों से पता चला है कि 13 मई को उनकी हत्या कर दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola