पश्चिम बंगाल : सोने की बड़ी तस्करी को बीएसएफ ने किया विफल, 3.24 करोड़ का सोना बरामद

Updated at : 08 Jun 2024 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : सोने की बड़ी तस्करी को बीएसएफ ने किया विफल, 3.24 करोड़ का सोना बरामद

पश्चिम बंगाल : इलाके की तलाशी लेने पर बीएसएफ ने दो पैकेट बरामद किये, जिनमें सोने के 20 बिस्कुट और सोने की दो ईंट मिले. बरामद सोने को बानपुर स्थित कस्टम्स विभाग के कार्यालय को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल, अमित शर्मा : पश्चिम बंगाल की सीमा सुरक्षा बल (BSF) दक्षिण बंगाल सीमांत के जवानों ने एक बार फिर भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तस्करी की घटना को विफल करते हुए बड़े परिमाण में सोना बरामद किया है. घटना नदिया स्थित भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाके की है. बीएसएफ ने उक्त इलाके सोने के 20 बिस्कुटों और दो ईंटें बरामद की है. बरामद सोने का वजन करीब 4.44 किलोग्राम है, जिनकी कीमत लगभग 3.24 करोड़ रुपये आंकी गयी है. बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के डीआइजी एके आर्य ने बताया कि गत शुक्रवार को बल की 32वीं बटालियन को खुफिया विभाग से सूचना मिली थी कि नदिया स्थित सीमा चौकी खाजीबागान इलाके से बड़े परिमाण में सोने की तस्करी हो सकती है.

3.24 करोड़ का सोना बरामद

सूचना मिलते ही इलाके में निगरानी और कड़ी कर दी गयी. इसी बीच बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा के दोनों तरफ करीब आठ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी. बांग्लादेश की ओर से कुछ लोगों ने बाड़ के ऊपर से कुछ सामान फेंका. भारतीय सीमा में मौजूद लोग उसे लेने के लिए जैसे ही आगे बढ़े, बीएसएफ के जवानों ने उन्हें चुनौती दी. बीएसएफ के जवानों को आगे बढ़ता देख, तस्कर घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले. इलाके की तलाशी लेने पर बीएसएफ ने दो पैकेट बरामद किये, जिनमें सोने के 20 बिस्कुट और सोने की दो ईंट मिले. बरामद सोने को बानपुर स्थित कस्टम्स विभाग के कार्यालय को सौंप दिया गया है.

बरकरार है ममता बनर्जी की लोकप्रियता

बीएसएफ तस्करों के हर मंसूबे को विफल करने के लिए पूरी तरह से तत्पर : डीआइजी एके आर्य


बीएसएफ के डीआइजी एके आर्य ने कहा कि बीएसएफ तस्करों के हर मंसूबे को विफल करने के लिए पूरी तरह से तत्पर है. उन्होंने सीमावर्ती निवासियों से आग्रह किया है कि वे सोने व अन्य सामानों की तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी की सूचना बीएसएफ के सीमा साथी हेल्पलाइन नंबर-14419 या व्हाट्सएप मैसेज या वॉयस मैसेज के जरिए 9903472227 पर दें. सही और पुख्ता जानकारी के लिए उचित इनाम दिया जाएगा, साथ ही सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी.

Sandeshkhali Incident : संदेशखाली में मतदान के दिन पुलिस पर हमले के आरोप में सात और भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola