रंगों के त्योहार होली के मद्देनजर पूर्व रेलवे की विशेष ट्रेनें

रंगों का त्योहार होली, एकता व खुशी की जीवंत भावना का प्रतीक है, जिसे पूरे भारत में सोत्साह मनाया जाता है. समुदायों को साथ लाने की परंपरा को ध्यान में रख कर पूर्व रेलवे ने होली पर लोकप्रिय स्थलों की यात्रा करनेवालों की बढ़ती मांग को पूरा करते हुए अलग-अलग दिशाओं से छह (06) होली विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.
आसनसोल.
रंगों का त्योहार होली, एकता व खुशी की जीवंत भावना का प्रतीक है, जिसे पूरे भारत में सोत्साह मनाया जाता है. समुदायों को साथ लाने की परंपरा को ध्यान में रख कर पूर्व रेलवे ने होली पर लोकप्रिय स्थलों की यात्रा करनेवालों की बढ़ती मांग को पूरा करते हुए अलग-अलग दिशाओं से छह (06) होली विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इस पर जोन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार होली के मद्देनजर पूर्व रेलवे की ओर से हावड़ा व रक्सौल, सियालदह व गोरखपुर, कोलकाता व पटना, कोलकाता व जयनगर, हावड़ा व खातीपुरा तथा हावड़ा व न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) के बीच विशेष ट्रेनें चलायी जायेंगी. ये विशेष ट्रेनें होली में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के समायोजन के लिए अतिरिक्त क्षमता व लचीलापन देंगी. होली विशेषट्रेनों के चलने से 22,300 से अधिक बर्थ और 500 सीटें होंगी.03043 हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल 08.03.2025 (01 ट्रिप) को 23:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 16:10 बजे रक्सौल पहुंचेगी तथा 03044 रक्सौल-हावड़ा होली विशेष 09.03.2025 (01 ट्रिप) को 17:30 बजे रक्सौल से रवाना होगी और अगले दिन 10:45 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यह विशेष ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में बंडेल, बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी और बैरगनिया स्टेशनों पर रुकेगी. इन ट्रेनों में सामान्य द्वितीय, शयनयान व वातानुकूल श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी.03045 हावड़ा-रक्सौल होली विशेष 10.03.2025 और 13.03.2025 (02 ट्रिप) को 23:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 16:10 बजे रक्सौल पहुंचेगी तथा 03046 रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल 11.03.2025 और 14.03.2025 (02 ट्रिप) को 17:30 बजे रक्सौल से रवाना होगी और अगले दिन 10:45 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यह विशेष ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में बंडेल, बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी और बैरगनिया स्टेशन पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय, शयनयान व वातानुकूल श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
03132 सियालदह-गोरखपुर होली विशेष 08.03.2025, 10.03.2025 एवं 13.03.2025 (03 ट्रिप) को सियालदह से 18:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी तथा 03133 गोरखपुर-सियालदह होली स्पेशल दिनांक 09.03.2025, 11.03.2025 एवं 14.03.2025 (03 ट्रिप) को गोरखपुर से 13:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07:30 बजे सियालदह पहुंचेगी. ये ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह सहित झाझा, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र, छपरा ग्रामीण, छपरा, सीवान और देवरिया सदर स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में साधारण द्वितीय, शयनयान और वातानुकूल श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी.03135 कोलकाता-पटना होली विशेष 11.03.2025 (01 ट्रिप) को 23:50 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन 10:45 बजे पटना पहुंचेगी तथा 03136 पटना-कोलकाता होली विशेष 12.03.2025 (01 ट्रिप) को 12:00 बजे पटना से रवाना होगी और उसी दिन 23:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी. ये ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर और पटना साहेब स्टेशनों पर रुकेगी. इन ट्रेनों में सामान्य द्वितीय, स्लीपर और वातानुकूल श्रेणी की सुविधाएं होंगी.
03187 कोलकाता-जयनगर होली विशेष 07.03.2025 (01 ट्रिप) को 23:55 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन 13:50 बजे जयनगर पहुंचेगी और 03188 जयनगर-कोलकाता होली विशेष 08.03.2025 (01 ट्रिप) को जयनगर से 15:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 05:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी. ये ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी. इन ट्रेनों में सामान्य द्वितीय, द्वितीय श्रेणी सीटिंग (बैठने की व्यवस्था), एसी-चेयरकार, शयनयान व वातानुकूल श्रेणी की सुविधा उपलब्ध होंगी.03007 हावड़ा-खातिपुरा होली विशेष 09.03.2025 और 16.03.2025 (2 ट्रिप) को हावड़ा से 18:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 23:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी तथा 03008 खातीपुरा-हावड़ा होली विशेष 11.03.2025 और 18.03.2025 (2 ट्रिप) को 05:30 बजे खातीपुरा से रवाना होगी और अगले दिन 15:15 बजे हावड़ा पहुंचेंगी. ये ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, गोविंदपुरी, इटावा, फतेहाबाद, शमशाबाद टाउन, आगरा कैंट जंक्शन, भरतपुर, बांदीकुई जंक्शन और दौसा स्टेशनों पर रुकेगी. इन ट्रेनों में सामान्य द्वितीय, शयनयान व वातानुकूल श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी. उक्त विशेष ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग की तारीख जल्द ही अधिसूचित की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




