जामुड़िया में पोस्टर विवाद से बढ़ा तनाव, सड़क जाम कर विरोध

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

विज्ञापन

जामुड़िया.

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. जामुड़िया बोरो-1 के वार्ड संख्या 8 स्थित बीजपुर में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर विधायक और पार्टी प्रत्याशी हरेराम सिंह के खिलाफ पोस्टर लगाये गये, जिनमें उन्हें ‘कोयला चोर’ बताया गया. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया.

विरोध में सड़क जाम, पुलिस के आश्वासन पर हटे कार्यकर्ता

घटना से नाराज तृणमूल कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जामुड़िया-रानीगंज मुख्य मार्ग को बीजपुर में जाम कर दिया. पुलिस के हस्तक्षेप और कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम हटाया.

‘पुरानी तस्वीर से बदनाम करने की कोशिश’

विधायक हरेराम सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है. उन्होंने कहा कि जिस तस्वीर को लेकर विवाद हो रहा है, वह वर्ष 2021 की है, जब वे पहली बार विधायक बने थे. उस समय कई लोग उन्हें सम्मानित करने आए थे और उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि कौन व्यक्ति किस गतिविधि से जुड़ा है. उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह तस्वीर दिखाई गई और अब पोस्टर के जरिए इसे मुद्दा बनाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में उन्होंने जामुड़िया में व्यापक विकास कार्य कराये हैं और अगर वे दोषी हैं तो केंद्रीय एजेंसियां जांच करें.

भाजपा ने आरोपों से किया किनारा

भाजपा प्रत्याशी डॉ बिजन मुखर्जी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अनुशासित है और इस तरह की घटनाओं से उसका कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि जहां पोस्टर लगाये गये हैं वहां सीसीटीवी कैमरे मौजूद हैं, पुलिस जांच कर सच्चाई सामने लाये. उन्होंने इस घटना को तृणमूल की आंतरिक गुटबाजी का नतीजा बताया. बीजपुर आंचलिक तृणमूल कार्यकर्ता लालटू माजी ने जामुड़िया थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पोस्टर लगाने वालों की पहचान करने में जुटी है. प्रशासन ने इलाके में शांति बनाये रखने की अपील की है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola