'यमराज' बनकर सड़क पर उतरी बंगाल पुलिस, अनोखे अंदाज में दिया रोड सेफ्टी का संदेश
नुक्कर नाटक करती पुलिस
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए एक अनोखी पहल की है. मंतेश्वर और शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र में 'यमराज' बनकर कलाकारों और पुलिस ने नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति सचेत किया.
बर्धमान/पानागढ़ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पूर्व बर्दवान जिले में पुलिस ने अनोखी पहल की. मंतेश्वर थाना और शक्तिगढ़ थाना की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर आम लोगों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया गया.
'स्पीड थ्रिल्स बट किल्स' का मंचन
मंतेश्वर थाना के तत्वावधान में कुसुमग्राम बाजार में 'स्पीड थ्रिल्स बट किल्स' (रफ्तार रोमांच देती है, लेकिन जान भी लेती है) थीम पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया. इस दौरान कलाकार यमराज और चित्रगुप्त की वेशभूषा में नजर आए और संवादों के माध्यम से तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने तथा यातायात नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों को दर्शाया.
यमराज की वेशभूषा में पुलिस
दूसरी ओर शक्तिगढ़ एसटीजी और शक्तिगढ़ थाना ने संयुक्त रूप से यमराज की वेशभूषा में एक जागरूकता रैली निकाली. रैली के माध्यम से लोगों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की गई.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक हुए लोग
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सभी को जिम्मेदारी के साथ सुरक्षित एवं नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने के लिए प्रेरित करना है. लोगों ने भी इस अनोखी पहल की सराहना करते हुए सड़क सुरक्षा के संदेश को गंभीरता से अपनाने का संकल्प लिया.
Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष झा
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










