बर्नपुर मिडटाउन क्लब चुनाव : 13 पदों के लिए 27 उम्मीदवार मैदान में, अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

Updated:
विज्ञापन

बर्नपुर मिडटाउन क्लब चुनाव 11 अगस्त को होगा. 13 पदों के लिए 27 उम्मीदवार मैदान में हैं, अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

बर्नपुर मिडटाउन क्लब की कार्यकारिणी समिति के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. आगामी 11 अगस्त को होने वाले चुनाव में क्लब के 13 पदों के लिए कुल 27 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस बार का चुनाव इंटक समर्थित और बीएमएस समर्थित पैनलों के बीच सीधी टक्कर के कारण बेहद दिलचस्प हो गया है. क्लब के 388 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे. अध्यक्ष पद पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. इंटक समर्थित और बीएमएस समर्थित उम्मीदवारों के अलावा महावीर सिंह भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं. वहीं अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य सभी पदों पर दोनों प्रमुख पैनलों के उम्मीदवार आमने-सामने हैं. बीएमएस समर्थित पैनल से महासचिव पद के लिए संतोष कुमार झा, सहायक महासचिव के लिए मानस कुमार नायक, कोषाध्यक्ष के लिए राजीव कुमार, खेल सचिव के लिए मिथिलेश सिंह आनंद, सांस्कृतिक सचिव के लिए शिवेश कुमार, खाद्य एवं पेय सचिव के लिए रामवीर सिंह, मनोरंजन सचिव के लिए उत्तम सरकार तथा पुस्तकालय सचिव के लिए राजदेव कुमार चुनाव लड़ रहे हैं. समिति सदस्य पद के लिए विष्णु चरण बेहरा, झंटू मंडल, रविशंकर कुमार, देब्रत दास और पार्थ सारथी दास उम्मीदवार हैं. दूसरी ओर इंटक समर्थित 'द ट्रू डेमोक्रेटिक अलायंस' पैनल से महासचिव पद के लिए पवन कुमार गुप्ता, सहायक महासचिव के लिए घनश्याम वर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए आलोक कुमार महापात्रा, खेल सचिव के लिए जय प्रकाश कोइरी, सांस्कृतिक सचिव के लिए नवीन कुमार बाउरी, खाद्य एवं पेय सचिव के लिए मधु रंजन कुमार, मनोरंजन सचिव के लिए ओम प्रकाश पासवान तथा पुस्तकालय सचिव के लिए विष्णु मोहन प्रुस्टी चुनाव मैदान में हैं. समिति सदस्य पद के लिए नीतीश कुमार, संतोष नाथू पिंपलकर, अनिल कुमार साव, भगवत कुमार और ललन यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही क्लब परिसर और सदस्यों के बीच चुनाव को लेकर उत्साह बढ़ गया है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि 388 मतदाता किस पैनल पर भरोसा जताते हैं और क्लब की नई कार्यकारिणी की कमान किसके हाथों में जाती है. इस बार का चुनाव इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि क्लब के निवर्तमान सचिव श्रीकांत शाह, जो पहले इंटक से जुड़े थे, अब बीएमएस के साथ हैं. क्लब में कथित अनियमितताओं के आरोप में उन्हें निष्कासित किया गया था, हालांकि उन्होंने इन आरोपों को निराधार बताया है. इसी वजह से इस बार का चुनाव दोनों पक्षों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है.


विज्ञापन
Santosh Vishwakarma

लेखक के बारे में

By Santosh Vishwakarma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola