बांकुड़ा की सभी 12 सीटों पर प्रत्याशी उतरेगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी
Published by : AMIT KUMAR Updated At : 30 Mar 2026 9:51 PM
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने बांकुड़ा जिले की सभी 12 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी तेज कर दी है.
बांकुड़ा.
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने बांकुड़ा जिले की सभी 12 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी तेज कर दी है. पार्टी की ओर से उम्मीदवार चयन का काम जारी है और दलित व पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को ध्यान में रखकर रणनीति बनायी जा रही है.उम्मीदवारों के चयन पर जोर
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ पांडे ने बताया कि जिले की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो पशुपति पारस और प्रिंस राज केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर जल्द ही उम्मीदवारों की सूची घोषित करेंगे. बांकुड़ा, ओंडा और बिष्णुपुर समेत कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन पहले ही कर लिया गया है. बांकुड़ा सदर सीट से अरुण चंद को उम्मीदवार बनाया गया है.
पार्टी विस्तार की रणनीति
गौरतलब है कि वर्ष 2021 में रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी से अलग होकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का गठन हुआ था. पशुपति पारस ने चिराग पासवान से मतभेद के बाद नयी पार्टी बनायी. शुरुआत में पार्टी एनडीए गठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन अब अलग राह पर है. पार्टी पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बिहार में भी संगठन विस्तार पर जोर दे रही है. बांकुड़ा, पुरुलिया, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जैसे जिलों में बड़ी संख्या में दलित और पिछड़े वर्ग के लोग रहते हैं, जिनमें से कई स्थायी रूप से यहां बस चुके हैं. इन्हीं वर्गों को आधार बनाकर पार्टी अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










