नेता बनते ही कृष्णेंदु की आमदनी में भारी गिरावट

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल नॉर्थ सीट से भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी भाजपा के नेता बनने के बाद उनकी और उनकी पत्नी की आय में भारी गिरावट आ गयी.

विज्ञापन

आसनसोल.

आसनसोल नॉर्थ सीट से भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी भाजपा के नेता बनने के बाद उनकी और उनकी पत्नी की आय में भारी गिरावट आ गयी. वर्ष 2015-16 से वर्ष 2019-20 तक श्री मुखर्जी की औसत सालाना आय 8.59 लाख रुपये थी और उनकी पत्नी की 6.91 लाख रुपये थी. 21 फरवरी 2020 को श्री मुखर्जी भाजपा में शामिल हुए और वर्ष 2020-21 से वर्ष 2025-26 के दौरान उनकी औसत सालाना आय गिर कर 5.41 लाख रुपये तथा उनकी पत्नी का 4.92 लाख रुपये में सिमट गया. श्री मुखर्जी ने सोमवार को अपना नामांकन जमा दिया. इस दौरान उन्होंने जो हलफनामा जमा किया और वर्ष 2021 के चुनाव में जो हलफनामा दायर किया था, उसी आधार पर यह आंकड़ा निकलकर सामने आया है. इस दौरान श्री मुखर्जी और उनकी पत्नी की चल व अचल संपत्ति में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. श्री मुखर्जी पर कुल 15 आपराधिक मामले हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने हलफनामे में दी है.

कृष्णेंदु के पास है 4.41 करोड़ की चल संपति, पत्नी भी नहीं है कम

कृष्णेंदु मुखर्जी के पास कुल 4,41,52,770 रुपये की चल संपति है. अचल संपत्ति उनके पास नहीं है. लोन कुल 2,03,27,237 रुपये का है. उनकी पत्नी के पास 2,49,75,670 रुपये की चल और 1,17,63,600 रुपये की अचल संपत्ति है. उनपर 1,86,554,59 रुपये का कर्ज है. कृष्णेंदु मुखर्जी के पास सिर्फ एक दो पहिया वाहन है, जिसे उन्होंने 2021 में खरीदा था. उनकी पत्नी के पास आइटेन कार है. सोने-चांदी, हीरा-मोती के जेवरात श्री मुखर्जी के पास नहीं है, उनकी पत्नी के पास भी सिर्फ 4,23,197 रुपये के ही जेवरात हैं.

वर्ष 1997 से 2019 के बीच दर्ज हुए 15 आपराधिक मामले

कृष्णेंदु मुखर्जी की छबि इलाके में बाहुबली के रूप में जानी जाती है. उनपर हत्या, आर्म्स एक्ट, रंगदारी, चोरी, डकैती सहित अनेकों आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज है. यह सारे मामले वर्ष वर्ष 1997 से 2019 के बीच सारे मामले हुए. वर्ष 1997 में एक, वर्ष 2004 में दो, वर्ष 2008 में एक, वर्ष 2017 में तीन, वर्ष 2018 में पांच और वर्ष 2019 में तीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हुए, जिसमें 13 मामले हैं हीरापुर थाने में, एक बुदबुद थाना और एक मामला अंडाल थाने में दर्ज हैं.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola