रानीगंज में बुजुर्ग महिला से सोने के गहने ठग ले गये बाइक सवार, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 29 Apr 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
रानीगंज में बुजुर्ग महिला से सोने के गहने ठग ले गये बाइक सवार, जांच में जुटी पुलिस

रानीगंज थाना क्षेत्र के पंजाबी मोड़ चौकी अंतर्गत श्री खाटू श्याम मंदिर के समीप सदानंद चक्रवर्ती लेन में बुधवार सुबह लगभग 8:30 बजे एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी. दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला को झांसा देकर उनके सोने के गहने लूट लिये और फरार हो गये.

विज्ञापन

रानीगंज.

रानीगंज थाना क्षेत्र के पंजाबी मोड़ चौकी अंतर्गत श्री खाटू श्याम मंदिर के समीप सदानंद चक्रवर्ती लेन में बुधवार सुबह लगभग 8:30 बजे एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी. दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला को झांसा देकर उनके सोने के गहने लूट लिये और फरार हो गये.

घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाना और पंजाबी मोड़ चौकी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. इसके बाद आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी सेंट्रल टू विमान कुमार मिर्धा ने भी घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिये हैं. पीड़ित महिला चंद्रकला गढ़वाला प्रातः श्री श्याम मंदिर से सामने स्थित अपने घर की गली में पैदल लौट रही थीं, तभी दो व्यक्तियों ने उन्हें रोका. इनमें से एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि इलाके में पुलिस का आदेश है कि कोई भी सोने के गहने पहनकर न घूमे. उसने एक अन्य व्यक्ति को आम नागरिक के तौर पर पेश करते हुए पहले उससे अपने सोने के गहने उतरवा लिये. इसके बाद, उसी कथित पुलिसकर्मी ने चंद्रकला गढ़वाला से भी अपने सोने के आभूषण उतारने को कहा.

कागज और प्लास्टिक की थैली में की गयी चालाकी पीड़ित महिला के बेटे राजकुमार गढ़वाला तथा पप्पू गढ़वाला ने बताया कि उनकी मां डर गयीं और उन्होंने अपने हाथ की सोने की चेन, सोने की दो चूड़ियां और एक अंगूठी निकालकर उस व्यक्ति को दे दी. ठग ने उन गहनों को एक कागज में मोड़ा और फिर उन्हें एक प्लास्टिक की थैली में डालकर चंद्रकला गढ़वाला को वापस दे दिया. इसके बाद दोनों अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गये.

कुछ देर बाद जब चंद्रकला गढ़वाला ने प्लास्टिक की थैली खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गये. थैली में रखे गहने नकली थे और उनके असली सोने के आभूषण गायब थे. उन्होंने तुरंत अपने परिजनों और इलाके के लोगों को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. राजकुमार गढ़वाला ने बताया कि अपराधियों ने उनकी मां से लगभग तीन से साढ़े तीन लाख रुपये के सोने के गहने ठग लिये हैं.

पीड़ित महिला चंद्रकला गढ़वाला ने बताया कि जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है, तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे. पुलिस इस अनोखे तरीके से हुई ठगी की घटना की गहन जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश जारी है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में डर का माहौल है. गौरतलब है कि श्री श्याम मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में भक्तों का आगमन होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola