सेलफोन चोरी में लिप्त तमिलनाडु गैंग का भंडाफोड़, तीन सदस्य हुए गिरफ्तार

Updated at : 28 Apr 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
सेलफोन चोरी में लिप्त तमिलनाडु गैंग का भंडाफोड़, तीन सदस्य हुए गिरफ्तार

पश्चिम व पूर्व बर्दवान और बांकुड़ा में स्मार्टफोन व लैपटॉप उड़ाने के पीछे तमिलनाडु गिरोह का कोकओवन थाने की पुलिस ने भंडाफोड़ किया. इस गिरोह के तीन सदस्यों को दुर्गापुर से गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से तीन लैपटॉप व 34 स्मार्टफोन जब्त किये गये हैं. पुलिस ने बताया कि चोरी करने से पहले चिह्नित इलाके में गूंगे-बहरे के रूप में जाकर आरोपी रेकी किया करते थे.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

पश्चिम व पूर्व बर्दवान और बांकुड़ा में स्मार्टफोन व लैपटॉप उड़ाने के पीछे तमिलनाडु गिरोह का कोकओवन थाने की पुलिस ने भंडाफोड़ किया. इस गिरोह के तीन सदस्यों को दुर्गापुर से गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से तीन लैपटॉप व 34 स्मार्टफोन जब्त किये गये हैं. पुलिस ने बताया कि चोरी करने से पहले चिह्नित इलाके में गूंगे-बहरे के रूप में जाकर आरोपी रेकी किया करते थे. तसल्ली होने के बाद चिह्नित इलाके से सेलफोन, लैपटॉप व आधुनिक गैजेट चुरा लिया करते थे. इन चोरियों को तमिलनाडु गिरोह अंजाम दिया करता था. यह खुलासा उस गिरोह के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी से हुआ है. चोरी के मामलों की पड़ताल में जुटी कोकओवन थाने की पुलिस टीम ने रविवार रात लिलुआ बांधबस्ती के एक आवास में छापेमारी करके चोरी के तीन लैपटॉप और 34 मोबाइल फोन बरामद किये. आरोपियों के नाम कुमार अप्पा राव , जी कुमार और पी बालाजी बताये गये हैं. सभी आरोपी तमिलनाडु के वेल्लोर इलाके के अंबूर थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. सोमवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर तीनों आरोपियों को छह दिनों की पुलिस रिमांड में लॉकअप भेज दिया गया.

पुलिस सूत्रों की मानें, तो दुर्गापुर शहर में छात्रों के लैपटॉप व मोबाइल फोन चोरी होने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. इसी तरह पिछले कुछ समय से थाना क्षेत्र में चोरियां हो रही थीं. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गईं थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और कई स्थानीय बदमाशों को पहले गिरफ्तार किया. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लिलुआ बांध बस्ती इलाके में एक मकान किराये पर लेकर चार युवक रह रहे है. पुलिस ने जांच करते हुए तीन लोगों को पकड़ लिया. है, एक फरार होने के कारण पकड़ा नहीं जा सका. पुलिस ने तमिल नाडु गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.

कैसे अंजाम देते थे घटनाएं

पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने दुर्गापुर स्टेशन के पास झुग्गी में किराये पर झोपड़ी ले रखी थी. मूक-बधिर भिखारी का वेश धारण कर ये लोग क्षेत्र में घर-घर जाकर रेकी करते थे. वे ऐसे घरों को निशाना बनाते थे, जहां छात्र लैपटॉप और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते है. इसके बाद वे रात के अंधेरे में उन घरों से लैपटॉप और मोबाइल फोन चुरा लेते थे. सभी मोबाइलो एवं लैपटॉप को संग्रह कर एक महीने के बाद वे तमिलनाडु चले जाते थे. प्रारंभिक पुलिस जांच से पता चला कि वे पूर्व व पश्चिमी बर्दवान के साथ बांकुड़ा जिले में भी ऐसी चोरी की घटना को अंजाम दिये हैं.

चोरी किये गये लैपटॉप व मोबाइल फोन को चेन्नई ले जाकर आरोपी बेच दिया करते थे. इस बारे में पुलिस ने बताया कि इस मामले में फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. हवालात में आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola