बीएमएस स्टील फेडरेशन के अधिवेशन में बनी इस्पात कर्मी संघ के नयी कमेटी
Published by :AMIT KUMAR
Published at :28 Apr 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन

भारतीय मजदूर महासंघ (बीएमएस) स्टील फेडरेशन का त्रिवर्षीय अधिवेशन 27 एवं 28 अप्रैल दो दिनों तक विशाखापट्टनम स्टील सिटी में चला और पूर्ण रूपेण सफल रहा. जिसमें पुराने कार्यकारिणी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया.
विज्ञापन
बर्नपुर.
भारतीय मजदूर महासंघ (बीएमएस) स्टील फेडरेशन का त्रिवर्षीय अधिवेशन 27 एवं 28 अप्रैल दो दिनों तक विशाखापट्टनम स्टील सिटी में चला और पूर्ण रूपेण सफल रहा. जिसमें पुराने कार्यकारिणी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. जिसमें बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ और बर्नपुर ठेका मजदूर संघ के पदाधिकारी का खासा मह्त्व देते हुए अजय कुमार सिंह को सचिव, अमित सिंह एवं तापस बाउरी को सदस्य बनाया गया. साथ ही बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ के महामंत्री संजीत बनर्जी एवं बर्नपुर ठेका मजदूर संघ के महामंत्री संजीत कुमार प्रसाद को मेंबर के रूप में चयन किया गया. इस अधिवेशन में सेल कर्माचारियों के विभिन्न लंबित मुद्दों में 39 महीनो का एरियर, अधूरा वेज रिवीजन, ग्रेच्युटी सीलिंग आदि एवं कंट्रेक्ट्रर वर्कस के वेजकोड आदि महत्वपूर्ण विषयों पर सांगठनिक चर्चा किया गया. साथ ही बर्नपुर में सेक्रेट बैलट इलेक्शन को लेकर खास चर्चा कर रणनीति बनाया गया.इस अधिवेशन में बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, ठेका मजदूर संघ के महामंत्री संजीत कुमार प्रसाद, संगठन मंत्री अमित सिंह, कोषाध्यक्ष सचिन कुमार, एग्जीक्यूटिव मेंबर राजीव कुमार प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










