फैक्टरियों से प्रदूषण के खिलाफ भूमि रक्षा कमेटी का हल्लाबोल

Updated at : 19 Mar 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
फैक्टरियों से प्रदूषण के खिलाफ भूमि रक्षा कमेटी का हल्लाबोल

शहर के सिटी सेंटर स्थित राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद कार्यालय के बाहर कल-कारखानों से होते प्रदूषण के खिलाफ भूमि रक्षा कमेटी के बैनर तले उग्र प्रदर्शन किया गया, जिससे वहां गहमागहमी का माहौल रहा. प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में दुर्गापुर थाने के अधिकारियों के नेतृत्व में भारी पुलिस बल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

शहर के सिटी सेंटर स्थित राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद कार्यालय के बाहर कल-कारखानों से होते प्रदूषण के खिलाफ भूमि रक्षा कमेटी के बैनर तले उग्र प्रदर्शन किया गया, जिससे वहां गहमागहमी का माहौल रहा. प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में दुर्गापुर थाने के अधिकारियों के नेतृत्व में भारी पुलिस बल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. कमेटी के अध्यक्ष ध्रुव ज्योति मुखर्जी के नेतृत्व में शहर की आबोहवा में तेजी से घुलते जहर के खिलाफ हल्लो बोला गया. सरकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करके कानून तोड़ने पर दर्जनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. उस दौरान प्रदर्शनकारियों से पुलिस की धक्का-मुक्की भी हुई, दुर्गापुर में बड़े कारखानों व संयंत्रों से होते प्रदूषण के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गयी.

उल्लेख्य है कि भूमि रक्षा कमेटी की बैनर तले पिछले कई माह से अंडाल डीवीसी एवं सीमेंट फैक्टरी से होते प्रदूषण को लेकर आंदोलन किया जा रहा है. आरोप है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में कमेटी की बार-बार की शिकायतों के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. बुधवार को भूमि रक्षा कमेटी के बैनर तले दुर्गापुर प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय के समय विरोध-प्रदर्शन किया गया. इसकी खबर मिलते ही दुर्गापुर थाना के अधीन विभिन्न चौकियों से भारी पुलिस बल वहां पहुंचा और दर्जनों प्रदर्शनकारियों को पकड़ कर थाने ले गया. हालांकि शाम को इन सब को छोड़ दिया गया.

इस बाबत भूमि रक्षा कमेटी के अध्यक्ष ध्रुव ज्योति मुखर्जी ने कहा कि अंडाल के डीवीसी की राख(फ्लाई ऐश) के भंडार एवं उसके उड़ने से ग्राम में जीना मुहाल गया है. ग्राम से सटे सीमेंट कारखाने के धुएं से हवा जहरीली हो गयी है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गयी. इसे लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन किया गया है. आरोप लगाया कि प्रदूषण रोकने के बजाय संबद्ध विभाग व पुलिस प्रशासन आंदोलन को दबाना चाहते हैं. प्रदर्शनकारियों को जबरन हिरासत में ले लिया गया. विभाग कितना भी जोर लगा ले, लेकिन प्रदूषण मुक्त दुर्गापुर के लिए भूमि रक्षा कमेटी का आंदोलन चलता रहेगा. इस बारे में एसीपी सुबीर राय ने कहा कि सरकारी कार्यालय के पास कानून तोड़ने पर दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola