पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
कुल्टी में सड़क की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
आसनसोल.
कुल्टी में सड़क की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुकांत दास के नेतृत्व में बुधवार को आसनसोल में पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. सुकांत दास ने बताया कि नियामतपुर से डिशेरगढ़ तक सड़क लंबे समय से खराब हालत में है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया. उन्होंने कहा कि इस सड़क पर रोजाना स्कूली छात्र और लोग गुजरते हैं, इसलिए सड़क की मरम्मत आवश्यक है.प्रशासन की प्रतिक्रिया
पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. जैसे ही आसनसोल-दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीडीए) का काम पूरा होगा, सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा और जल्द ही उसे पूरा कर लिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










