रामगढ़ के लोहार टोला में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर राख

रामगढ़ के लोहार टोला की दुकान में लगी आग. फोटो: प्रभात खबर
Ramgarh Fire: झारखंड में रामगढ़ के लोहार टोला में प्राचीन काली मंदिर के पास देर रात भीषण आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख हो गईं. आग की चपेट में ट्रांसफार्मर भी आया, लेकिन बड़ा हादसा टल गया. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जांच जारी है. इससे संबंधित खबर नीचे पढ़ें.
रामगढ़ से संजय शुक्ला की रिपोर्ट
Ramgarh Fire: रामगढ़ शहर के लोहार टोला स्थित प्राचीन काली मंदिर के समीप सोमवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें उठते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और हालात को देखकर दहशत में आ गए.
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. समय रहते नियंत्रण कर लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में लगा बिजली ट्रांसफार्मर भी इसकी चपेट में आ गया और उसमें आग लग गई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि ट्रांसफार्मर फटा नहीं. यदि विस्फोट हो जाता, तो आसपास के मकानों को भी भारी नुकसान पहुंच सकता था.
तीन दुकानें जलकर राख, भारी नुकसान
अगलगी की इस घटना में तीन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं. दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है. कई सामान जलकर खाक हो गए, जिससे व्यवसायियों के सामने संकट खड़ा हो गया है.
इसे भी पढ़ें: होली में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं, सरायकेला में पुलिस ने वसूला जुर्माना
आग के कारणों की जांच शुरू
फिलहाल, आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं. प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की ओर इशारा कर रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग प्रशासन से सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.
इसे भी पढ़ें: सड़क हादसे में पत्रकार की मौत, गोला में शोक की लहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




