ePaper

होली में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं, सरायकेला में पुलिस ने वसूला जुर्माना

Updated at : 02 Mar 2026 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
Seraikela Holi Checking

सरायकेला के होटल में पुलिस जांच और शराब पीकर गाड‍़ी चलाने वाले की जांच करती पुलिस. फोटो: प्रभात खबर

Seraikela Holi Checking: सरायकेला-खरसावां में होली पर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाकर पुलिस ने जुर्माना वसूला. कांड्रा टोल पर नशे में वाहन चलाने वाले चालक पकड़े गए. एनएच-33 स्थित होटलों में छापेमारी कर अवैध शराब परोसने पर दो संचालक गिरफ्तार किए गए. प्रशासन ने सख्ती जारी रखने की चेतावनी दी. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र दाश और प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Seraikela Holi Checking: होली में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की अब खैर नहीं है. झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है. पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया. ड्रंक एंड ड्राइव से लेकर अवैध शराब परोसने वालों तक पर कार्रवाई की गई.

कांड्रा टोल पर चला ड्रंक एंड ड्राइव अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया गया. यातायात थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांड्रा टोल पर शाम 5 बजे से विशेष जांच अभियान शुरू किया. इस दौरान मोटरसाइकिल से लेकर बड़े मालवाहक वाहनों तक की सघन जांच की गई. जांच के क्रम में वाहन संख्या जेएच05डीजेड-6097 को रोका गया. वाहन चालक राजा राम महतो की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें 104 एमएल अल्कोहल का सेवन कर वाहन चलाते हुए पाया गया. यातायात नियमों के तहत वाहन मालिक को सूचित कर चालक पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

एनएच-33 के होटलों में उत्पाद विभाग की छापेमारी

होली महापर्व 2026 के मद्देनजर अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और परोसने पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने भी सघन जांच अभियान चलाया. उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में 1 मार्च 2026 को शाम 7 बजे से 10 बजे तक चांडिल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 किनारे स्थित कई लाइन होटलों की जांच की गई. जांच के दौरान महेश होटल, त्रिवेणी होटल, शत्रुघ्न होटल, अनन्या होटल और गोल्डन लीफ होटल में तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान महेश होटल और अनन्या होटल में ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसने की पुष्टि हुई.

दो होटल संचालक गिरफ्तार

अवैध रूप से मदिरा परोसने के मामले में महेश होटल और अनन्या होटल के संचालकों को विधिवत गिरफ्तार किया गया. संबंधित प्रकरण में झारखंड उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि होली के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: होली पर घर जाने वालों की धनबाद स्टेशन पर उमड़ी भीड़, दर्जनों लोगों की छूटी ट्रेन

प्रशासन की चेतावनी, जारी रहेगा अभियान

उत्पाद अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान अवैध शराब से जुड़े सभी मामलों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी. निर्माण, भंडारण, परिवहन और परोसने के मामलों में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं. नशे की हालत में वाहन न चलाएं और कानून का पालन करें. प्रशासन की इस सख्ती का मकसद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और त्योहार को सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है.

इसे भी पढ़ें: होली के दिन झारखंड में मौसम रहेगा साफ, इस साल गर्मी मचाएगी हाय-तौबा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola