होली पर घर जाने वालों की धनबाद स्टेशन पर उमड़ी भीड़, दर्जनों लोगों की छूटी ट्रेन
धनबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते लोग. फोटो: प्रभात खबर
Holi Rush: होली पर घर जाने वालों की झारखंड के धनबाद स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ी. हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए यात्रियों में अफरातफरी रही. जनरल और स्लीपर कोच पूरी तरह भरे रहे, कई लोग ट्रेन में सवार नहीं हो सके. आरपीएफ की अपील के बावजूद अव्यवस्था बनी रही. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
धनबाद से धर्मेंद्र की रिपोर्ट
होली के त्योहार पर अपने घर जाने वालों की भीड़ ट्रेनों में उमड़ रही है. वहीं ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण लोग परेशान हैं. रविवार की रात करीब 9.50 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन पर हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस के प्रवेश करते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी. महिला-पुरुषों के साथ बच्चे भी जनरल बोगियों में सवार होने के लिए आपाधापी करते दिखे. वहीं, लंबी वेटिंग के कारण सीट कन्फर्म नहीं हुई, तो यात्री जनरल बोगियों में घुस गए.
आपके शहर में
मौर्य एक्सप्रेस की जनरल बोगियां प्लेटफॉर्म पर रुकने से पहले ही भरी पड़ी थीं. स्थिति यह थी कि जनरल बोगी में पैर रखने तक की जगह नहीं थी, लेकिन लोग किसी तरह उसमें प्रवेश करने की जद्दोजहद कर रहे थे. कुछ लोगों ने स्लीपर कोच में ही जगह बना ली. वहीं, अनेक लोग ट्रेन में सवार तक नहीं हो पाए और प्लेटफार्म पर ही रुक गये.
स्लीपर कोच में सवार हुए लोग
स्टेशन आरपीएफ की टीम लोगों से संयम बरतने के अपील करती रही, लेकिन लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं थे. सभी स्लीपर कोच की स्थिति जनरल जैसी हो गई थी. कोई दो सीटों के बीच खाली फर्श पर, तो कोई शौचालय के पास या दरवाजे पर खड़ा होकर यात्रा करता दिखा.
इसे भी पढ़ें: होली के दिन झारखंड में मौसम रहेगा साफ, इस साल गर्मी मचाएगी हाय-तौबा
महिला कोच में घुस गए पुरुष
भीड़ के कारण महिला कोच में भी पुरुष प्रवेश कर गये. इस पर कुछ महिलाओं ने हो-हल्ला भी किया, पर पुरुष यात्री नहीं उतरे. यही नहीं दिव्यांग कोच में भी आम लोग चढ़ गये. ऐसे में दिव्यांग यात्रियों को परेशानी हुई.
इसे भी पढ़ें: हजारीबाग के सरकारी रेजिडेंशियल गर्ल्स स्कूलों में निर्धारित डेडलाइन में होगा एडमिशन, समीक्षा बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए