धनबाद में भू-धंसान से मचा हड़कंप, गोफ में समाया मवेशी; ग्रामीणों में बढ़ा डर

Updated:
विज्ञापन

गोफ में समाया मवेशी

धनबाद के कतरास स्थित लकड़का में अचानक जमीन धंसने से बड़ा गोफ बन गया, जिसमें एक मवेशी समा गया. स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं.

विज्ञापन

बीसीसीएल के कतरास-चैतुडीह कोलियरी अंतर्गत लकड़का छह नंबर में सोमवार अहले सुबह भू-धंसान की घटना से हड़कंप मच गया. रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच बंद पड़े चानक के पास जमीन धंसने से बड़े भू-भाग में गोफ बन गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गोफ में समाया मवेशी, गहराई अधिक होने से नहीं निकला बाहर

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह एक मवेशी अचानक बने गोफ में समा गया. गोफ की गहराई अधिक होने के कारण काफी प्रयास के बावजूद मवेशी को बाहर नहीं निकाला जा सका. घटना के बाद आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गयी है.

लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं से ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों का कहना है कि बीसीसीएल के प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भू-धंसान और गोफ बनने की घटनाएं सामने आ रही हैं. उनका आरोप है कि इन घटनाओं के बावजूद प्रबंधन की ओर से सुरक्षा को लेकर पर्याप्त कदम नहीं उठाये जा रहे हैं. ग्रामीणों के मुताबिक, भू-धंसान की घटनाएं अब लोगों के साथ-साथ मवेशियों के लिए भी खतरा बनती जा रही हैं.

जानमाल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में डर

घटना के बाद आसपास रहने वाले लोग अपनी जानमाल और सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं. ग्रामीणों ने कहा कि अचानक जमीन धंसने की घटना से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. ऐसे में प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है.

गोफ की तत्काल घेराबंदी की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन से गोफ स्थल की तत्काल घेराबंदी कराने की मांग की है. साथ ही प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की अपील की है, ताकि कोई व्यक्ति या मवेशी दोबारा इसकी चपेट में न आये. घटना के बाद से आसपास के लोग काफी चिंतित हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola