झरिया बाजार समिति की 21 दुकानों पर 76.79 लाख बकाया, अब आवंटन होगा रद्द

Updated:
विज्ञापन

झरिया बाजार समिति

झरिया बाजार समिति की 21 दुकानों पर 76.79 लाख रुपये का किराया बकाया है. प्रशासन ने नोटिस के बाद भी भुगतान न करने पर आवंटन रद्द करने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

झरिया बाजार समिति की दुकानों का लंबे समय से लंबित किराया अब दुकानदारों पर भारी पड़ने वाला है. बाजार समिति की 21 दुकानों पर कुल 76.79 लाख रुपये का भाड़ा बकाया है. इसमें करीब 11.71 लाख रुपये जीएसटी की राशि भी शामिल है. बार-बार नोटिस के बावजूद बकाया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ बाजार समिति प्रशासन ने अब सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बकायेदारों में चार नयी और 17 पुरानी दुकानें शामिल

बाजार समिति के अनुसार, बकायेदारों में चार नयी और 17 पुरानी दुकानों के आवंटी शामिल हैं. संबंधित दुकानदारों को बकाया भुगतान के लिए तीन बार नोटिस दिया जा चुका है. इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया. अब प्रशासन ने अंतिम कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. एक सितंबर से कार्रवाई शुरू होने की बात कही गयी है.

तीन नोटिस के बाद अब आवंटन होगा रद्द

बाजार समिति प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा तक बकाया राशि जमा नहीं करने वाले दुकानदारों का दुकान आवंटन रद्द किया जायेगा. इसके साथ ही बकाया राशि की वसूली के लिए नीलाम पत्र वाद दायर किया जायेगा. यानी अब लंबे समय से किराया नहीं देने वालों को बकाया चुकाने के साथ दुकान गंवाने का भी खतरा है.

अवैध कब्जा और निर्माण पर भी होगी कार्रवाई

बाजार समिति परिसर में अवैध कब्जा और बिना अनुमति के निर्माण को लेकर भी प्रशासन ने सख्ती का संकेत दिया है. संबंधित दुकानदारों को अनधिकृत कब्जा और निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया है. निर्देश का पालन नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी गयी है. प्रशासन का कहना है कि बाजार समिति की जमीन पर किसी भी तरह का अनधिकृत कब्जा या निर्माण स्वीकार नहीं किया जायेगा. किराया बकाया और अवैध कब्जे के मामलों में अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई की जायेगी.

किस पर कितना बकाया

साहु एंड कंपनी — 1,46,952 रुवासुदेव साव — 5,20,950 रु

अनिल कुमार एंड संस- 4,68,494 रुभोला प्रसाद एंड सन्स — 5,12,034 रु

जगदीश सिंह एंड संस — 2,23,704 रुरामनाथ सिंह एंड संस — 1,77,566 रु

हरिनंदन पांडेय रामाकांत पांडेय — 5,56,913 रुदेवनाथ पांडेय एंड संस — 5,40,770 रु

सहनाथ पांडेय देवनाथ पांडेय — 5,56,913 रुराम मिलन सोनकर एंड कंपनी — 1,89,404 रु

राम प्रसाद साहु — 1,87,592 रुजय दुर्गा एंड कंपनी — 5,56,913 रु

कुबेर आलू कंपनी — 2,36,699 रुकृष्ण कुमार श्याम कुमार — 2,47,224 रु

जमुना प्रसाद संतोष कुमार — 1,11,577 रुगणेश ट्रेडर्स — 3,70,715 रु

रंजन एंड सन्स — 3,58,130 रुसाधु शरण एंड सन्स — 5,24,510 रु

जमुना लाल संतोष कुमार — 3,93,662 रुसत्येंद्र कुमार वर्णवाल — 2,37,180 रु

बंगाल बिहार ट्रेडर्स — 5,61,621 रु

डेडलाइन पर कोई नहीं किसी ने नहीं जमा किया बकाया : सचिव

बाजार समिति के सचिव विपुल कुमार सिंह ने कहा कि झरिया बाजार समिति की 21 दुकानों को नोटिस भेजा गया था. 31 अगस्त तक बकाया जमा करना था, लेकिन एक भी दुकानदार ने राशि जमा नहीं की. अब आवंटन रद्द करने के साथ नीलाम पत्र वाद दायर किया जायेगा. अवैध कब्जे के मामलों में प्राथमिकी की कार्रवाई भी होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola