होली के दिन झारखंड में मौसम रहेगा साफ, इस साल गर्मी मचाएगी हाय-तौबा

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में तेजी से बढ़ेगी गर्मी

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में मार्च की शुरुआत के साथ तापमान 30 डिग्री पार पहुंच गया है. होली के दिन मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है. चाईबासा, जमशेदपुर, डालटनगंज में पारा 35-36 डिग्री दर्ज किया गया है. अप्रैल-मई में भीषण गर्मी और लू चलने की आशंका जताई गई है. मौसम संबंधी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. महीने के पहले दिन ही राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वर्ष सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है. शुरुआती दिनों में भले मौसम संतुलित रहे, लेकिन धीरे-धीरे तापमान में तेज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में मौसम सामान्य रहेगा. इसके बाद दिन का तापमान तेजी से ऊपर चढ़ सकता है. राजधानी में अगले एक सप्ताह के भीतर अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई जिलों में 35 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है. सबसे अधिक गर्मी चाईबासा में महसूस की गई, जहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री, डाल्टनगंज में 36 डिग्री और बोकारो में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इन जिलों में न्यूनतम तापमान भी 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. दिन और रात के तापमान में अंतर अभी ज्यादा नहीं है, लेकिन जैसे-जैसे अप्रैल नजदीक आएगा, गर्म हवाओं का असर बढ़ने की संभावना है.

होली के दिन मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, होली के दिन राजधानी में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. साफ मौसम के कारण लोग रंगों के त्योहार का भरपूर आनंद ले सकेंगे. हालांकि, दोपहर के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान से सावधान रहने की सलाह दी गई है. विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को अधिक देर तक धूप में रहने से बचना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: झारखंड मेयर चुनाव परिणामों ने राजनीतिक चाणक्यों को चौंकाया, हिल गए दलों के पारंपरिक गढ़

अप्रैल-मई में बढ़ेगी गर्मी की तीव्रता

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मार्च सामान्य रह सकता है, लेकिन अप्रैल और मई में गर्मी का असर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा. इस दौरान लू चलने और तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की आशंका जताई गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और बदलते मौसम चक्र के कारण हर साल तापमान में उतार-चढ़ाव बढ़ रहा है. ऐसे में लोगों को अभी से सतर्क रहने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है. आने वाले महीनों में गर्मी सचमुच हाय-तौबा मचा सकती है.

इसे भी पढ़ें: सावधान! झारखंड के शहर बन रहे हीट आईलैंड, पैदा हो रहा स्वास्थ्य संबंधी खतरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola