हजारीबाग के सरकारी रेजिडेंशियल गर्ल्स स्कूलों में निर्धारित डेडलाइन में होगा एडमिशन, समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में कस्तूरबा बालिका विद्यालयों की वार्डन. फोटो: प्रभात खबर

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग के कस्तूरबा गांधी और झारखंड आवासीय बालिका विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी होगी. समीक्षा बैठक में वार्डनों को आवश्यक निर्देश दिए गए. पठन-पाठन सामग्री, ड्रेस और छात्रवृत्ति की समीक्षा की गई. नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों पर भी चर्चा हुई.

विज्ञापन

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के कस्तूरबा गांधी और झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय ग्रामीण विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया तय डेडलाइन के भीतर पूरी की जाएगी. इसको लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के 16 प्रखंडों से संचालित 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और छह झारखंड आवासीय बालिका विद्यालयों के वार्डन, लेखापाल पदाधिकारी और अन्य सहयोगी कर्मी शामिल हुए. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

समीक्षा बैठक में दिए गए आवश्यक निर्देश

बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद हजारीबाग के लेखापाल पदाधिकारी संजय राणा ने कहा कि सभी विद्यालयों में नामांकन कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना जरूरी है. उन्होंने वार्डनों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विद्यालय क्षेत्र में छात्राओं और अभिभावकों से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया को गति दें. साथ ही, नामांकन से संबंधित सभी औपचारिकताओं को समय रहते पूरा करने पर जोर दिया गया.

पठन-पाठन सामग्री और सुविधाओं की समीक्षा

बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष में आवासीय विद्यालयों को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की भी समीक्षा की गई. इसमें छात्राओं को दी जाने वाली पठन-पाठन सामग्री, ड्रेस, जूता-मौजा, छात्रवृत्ति और अन्य आवश्यक संसाधनों की स्थिति पर चर्चा हुई. अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी छात्रा को आवश्यक सामग्री से वंचित न रहना पड़े. विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और उनके उपयोग की भी जानकारी ली गई.

नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी पर चर्चा

समीक्षा बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया. वार्डनों को निर्देश दिया गया कि वे नए सत्र के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करें, ताकि छात्राओं की पढ़ाई बिना किसी बाधा के शुरू हो सके. छात्राओं की उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति और आवासीय व्यवस्था को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए.

इसे भी पढ़ें: कुड़मी और एसटी स्टेटस मांग: इतिहास की गलती, आज का संघर्ष और सामाजिक संतुलन की चुनौती

प्रशासन की प्राथमिकता में बालिका शिक्षा

अधिकारियों ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है. कस्तूरबा गांधी और झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की छात्राओं के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. ऐसे में नामांकन प्रक्रिया समय पर पूरी करना और सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखना सभी संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद में फिजियोथेरेपिस्ट की पत्नी ने छत से कूदकर दी जान, अपार्टमेंट में अफरा-तफरी

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola