खाद्य सुरक्षा को लेकर रामगढ़ में सख्ती, होटल-रेस्टोरेंट और मार्ट का हुआ औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 13 आर-9 औचक निरीक्षण करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और मार्ट का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता और गुणवत्ता की जांच की। संचालकों को कड़े निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

रामगढ़: DC ऋतुराज के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट व मार्ट का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सुभाष चौक स्थित मारवाड़ी होटल, बिहार भोजनालय, शालीमार स्वीट्स, प्रिया स्वीट्स, थाना चौक स्थित स्पाइस गार्डन व नईसराय स्थित फैमिली मार्ट का निरीक्षण किया गया. होटल व रेस्टोरेंट के किचन की साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रख-रखाव सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गयी.

विज्ञापन

संबंधित प्रतिष्ठानों को पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, वाटर टेस्ट रिपोर्ट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रख-रखाव व नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया. नईसराय स्थित फैमिली मार्ट में खाद्य सामग्रियों की विनिर्माण तिथि, अंतिम प्रयोग तिथि व अन्य आवश्यक जानकारियों की जांच की गयी.

प्रतिष्ठान में नियमित साफ-सफाई व खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण को लेकर भी निर्देश दिये गये. निरीक्षण अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो मंजर हुसैन, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डेरिक तिग्गा व खाद्य सुरक्षा कार्यालय के लुकेश रवानी शामिल थे. विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच व खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर अभियान जारी रखने की बात कही.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola