रामगढ़ में सावन पर महा सामूहिक रुद्राभिषेक, 36 जोड़ों ने विधि-विधान से किया भगवान शिव का अभिषेक
रामगढ़ में सावन के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 36 जोड़ों ने विधि-विधान से भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
रामगढ़: मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ कैंट चेतना शाखा की ओर से सावन माह के अवसर पर जीवनदाता वंदन उत्सव के तहत महा सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. कलकत्ता से पधारे पंडित शिवम विष्णुपाठक के सानिध्य व मार्गदर्शन में प्रातः आठ बजे से 11:30 बजे तक रुद्राभिषेक विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ.
आपके शहर में
आयोजन में करीब 36 जोड़ों ने श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया. कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान शिव का अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया.
आयोजन को सफल बनाने में चेतना शाखा के सदस्यों ने सहयोग किया. शाखा की अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, सचिव शिखा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष सिद्धि जैन ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी जोड़ों, सदस्यों व सहयोगियों के प्रति आभार जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए