पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी खबर, एम्स देवघर में ECHS के तहत मिलेगा कैशलेस इलाज

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 13 आर-4 एम्स देवघर को ईसीएचएस रांची के क्षेत्रीय केंद्र से पैनलबद्ध किये जाने के अवसर पर मौजूद अधिकारी | Prabhat Khabar Network

एम्स देवघर के ईसीएचएस से जुड़ने से झारखंड के 1.2 लाख पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को अब कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। रामगढ़ कैंट के जवानों को भी होगा फायदा।

विज्ञापन

रामगढ़: सिख रेजीमेंटल सेंटर और पंजाब रेजीमेंटल सेंटर रामगढ़ कैंट के पदाधिकारी व जवानों को भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी. एम्स देवघर को पूर्व-सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) रांची के क्षेत्रीय केंद्र के साथ गुरूवार को पैनलबद्ध किया गया. स्वास्थ्य सुविधा के लिहाज से महत्वपूर्ण पहल हुई है.

इससे रामगढ़ कैंट समेत झारखंड के करीब 1.2 लाख पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व पात्र आश्रितों को ईसीएचएस के तहत बेहतर कैशलेस इलाज का लाभ मिलेगा. एम्स देवघर में आयोजित समारोह में इसे लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये. एमओयू पर क्षेत्रीय केंद्र ईसीएचएस, रांची के निदेशक व एम्स देवघर के एमएस ने हस्ताक्षर किये.

इस अवसर पर एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो डॉ नितिन गंगने तथा झारखंड व बिहार सब-एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल जितेंद्र सिंह विशिष्ट सेवा मेडल मौजूद थे.

एम्स देवघर भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के अंतर्गत स्वायत्त रूप से काम करता है. इस जुड़ाव से झारखंड भर के करीब 1.2 लाख पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व पात्र आश्रितों को ईसीएचएस के तहत बेहतर कैशलेस इलाज मिलेगा.

सभा को संबोधित करते हुए मेजर जनरल जितेंद्र सिंह, विशिष्ट सेवा मेडल ने कहा कि यह जुड़ाव पूर्व सैनिक समुदाय के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. उन्होंने भरोसा जताया कि यह साझेदारी देश की सेवा करने वालों को समय पर गुणवत्तापूर्ण व विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करेगी.

उन्होंने कहा कि यह साझेदारी बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभायेगी व एक महत्वपूर्ण कमी को पूरा करेगी. इससे झारखंड, बिहार व आसपास रहने वाले लाभार्थियों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए दूर के बड़े शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola