छेड़खानी रोकने और महिला सुरक्षा को लेकर रामगढ़ पुलिस सक्रिय, कॉलेज में चलाया जागरूकता कार्यक्रम
फोटो फाइल 13आर- प्रहरी पहल के तहत छोटानागपुर कॉलेज में जागरूकता करती रामगढ़ पुलिस.महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रामगढ़ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और छेड़खानी रोकने के लिए स्कूल-कॉलेजों में प्रहरी पहल के तहत जागरूकता अभियान और पैदल गश्ती शुरू की है।
रामगढ़: पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर महिलाओं के विरुद्ध छेड़खानी को रोकने एवं महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. रामगढ़ पुलिस के द्वारा जिला के सभी थाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत स्कूल, कॉलेज एवं संवेदनशील स्थानों, मार्गों पर प्रहरी पहल की जा रही है.
गुरूवार को छोटानागपुर कॉलेज रामानगर में भी इसका पहल किया गया. इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बच्चों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया. पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं छेड़खानी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर संवेदनशील स्थानों और मार्गों पर विशेष निगरानी रखी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए