पुरुलिया में अंतिम-मतदाता सूची से 1.85 लाख नाम कटे
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

राज्य चुनाव कार्यालय की ओर से एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गयी है.
विज्ञापन
पुरुलिया.
राज्य चुनाव कार्यालय की ओर से एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गयी है. पूरे राज्य के साथ पुरुलिया जिले में भी सूची प्रकाशित होते ही ब्लॉक कार्यालयों से बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाता सूची लेकर संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंच गए. इधर मतदाता भी अपने-अपने बूथों पर सूची देखने पहुंच रहे हैं. सूची में कई मतदाताओं के नाम के सामने ‘अंडर एडजुडिकेशन’ अंकित है. बीएलओ सुमन मिश्र ने बताया कि मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम पहले ही ड्राफ्ट सूची से हटा दिए गए थे. ड्राफ्ट सूची में शामिल अधिकांश नाम यथावत रखे गए हैं, लेकिन जिन मामलों की सुनवाई अंतिम समय तक लंबित रही, उनके नाम के पास ‘अंडर एडजुडिकेशन’ लिखा गया है. जिन नामों के सामने कोई अंकन नहीं है, उन्हें वैध मतदाता माना जायेगा. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार पुरुलिया जिले में एसआईआर प्रक्रिया से पहले कुल 24 लाख 21 हजार 422 मतदाता थे. प्रक्रिया के बाद पहली अंतिम सूची में एक लाख 85 हजार 820 नाम हटाए गए हैं, जबकि करीब 30 हजार नाम अभी विचाराधीन हैं. वर्तमान में जिले में मतदाताओं की संख्या 22 लाख 35 हजार 622 बतायी गयी है. आगामी नौ मार्च को एक और सूची जारी की जायेगी, जिसके बाद यह स्पष्ट होगा कि विचाराधीन नामों में से किन्हें अंतिम रूप से बरकरार रखा गया है और किन्हें हटाया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










