भाजपा महिला पदाधिकारी के घर पर बमबाजी, क्षेत्र में दहशत

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

शहर के एक नंबर ब्लॉक अंचल के राणा प्रताप इलाके में शुक्रवार देर रात भाजपा महिला संगठन की सचिव शाश्वती गिरि के आवास के समीप बमबाजी की घटना हुई.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

शहर के एक नंबर ब्लॉक अंचल के राणा प्रताप इलाके में शुक्रवार देर रात भाजपा महिला संगठन की सचिव शाश्वती गिरि के आवास के समीप बमबाजी की घटना हुई. विस्फोट की तेज आवाज और धुएं से इलाका दहल उठा. आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए. सूचना मिलते ही दुर्गापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

परिवार ने जतायी साजिश की आशंका

शाश्वती गिरि के परिजनों ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे घर के सामने बम फेंका गया. धमाके से पूरा परिवार घबरा गया और कुछ देर तक क्षेत्र धुएं से भर गया. परिजनों ने कहा कि शाश्वती गिरि के भाजपा से जुड़े रहने और कार्यकर्ताओं के घर आने-जाने के कारण घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है. मामले की लिखित शिकायत थाने में दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है.

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप

घटना की सूचना पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बनर्जी और युवा नेता पारिजात गांगुली मौके पर पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले डराने के उद्देश्य से तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह कृत्य कराया गया. दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजीव घोष ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी का घटना से कोई संबंध नहीं है. पुलिस ने बताया कि शिकायत मिली है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola