ePaper

बिहार के बैंकों में मार्च में 12 दिन लटके रहेंगे ताले, क्लोजिंग से पहले निपटा लें जरूरी काम

Updated at : 02 Mar 2026 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
Bank Holiday

Bank Holiday

Bihar Bank Holiday: मार्च 2026 में वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने में बैंकिंग कामकाज सीमित रहने वाला है. भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टी सूची के अनुसार देशभर में अलग-अलग राज्यों को मिलाकर इस महीने 18 दिन बैंक बंद रहेंगे, जबकि बिहार में करीब 12 दिन शाखाएं बंद रहने का अनुमान है. ऐसे में जरूरी बैंकिंग काम टालना भारी पड़ सकता है.

विज्ञापन

Bihar Bank Holiday: बिहार के बैंक ग्राहकों के लिए मार्च का महीना चुनौतियों भरा रहने वाला है. यदि आपका चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट या बैंक शाखा से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकी है, तो उसे तुरंत निपटा लें.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, मार्च 2026 में देश भर के अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे, वहीं बिहार में करीब 12 दिनों तक कामकाज प्रभावित रहने वाला है. वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के इस महत्वपूर्ण महीने में छुट्टियों की यह लंबी फेहरिस्त आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग को बिगाड़ सकती है.

त्योहारों ने घटाए बैंकिंग के दिन

मार्च में होली से छुट्टियों की शुरुआत हो जाती है. 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली के कारण बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 21 मार्च को ईद-उल-फितर और 31 मार्च को महावीर जयंती के चलते भी बैंक शाखाओं में ताले लटकेंगे.

त्योहारों की छुट्टियां राज्यवार लागू होती हैं, इसलिए अलग-अलग जिलों में कामकाज प्रभावित होने की अवधि में अंतर भी दिख सकता है. यही वजह है कि ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि बैंक जाने से पहले स्थानीय अवकाश सूची जरूर जांच लें.

वीकेंड ने बढ़ाई परेशानी

त्योहारों के अलावा साप्ताहिक छुट्टियां भी बैंकिंग समय को सीमित कर देंगी. मार्च में पांच रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार मिलाकर पहले ही सात दिन बैंक बंद रहेंगे.

चूंकि यह वित्तीय वर्ष का समापन महीना होता है, इसलिए टैक्स, निवेश, लोन या खातों से जुड़े कामों की भीड़ बढ़ सकती है. लगातार छुट्टियों के कारण चेक क्लियरेंस और बड़े लेन-देन में देरी होने की आशंका है.

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू, पर शाखा काम अटकेगा

बैंक शाखाएं बंद रहने से डिजिटल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रहेंगी. लेकिन जिन कामों के लिए बैंक शाखा जाना जरूरी होता है.

जैसे लॉकर ऑपरेशन, केवाईसी अपडेट, ड्राफ्ट बनवाना या बड़ी नकद जमा उनके लिए ग्राहकों को पहले से योजना बनानी होगी. विशेषज्ञों का मानना है कि महीने के अंतिम सप्ताह में भीड़ सबसे ज्यादा बढ़ सकती है.

Also Read: बिहार में किसान अब इस ऐप से भी करा सकेंगे फार्मर रजिस्ट्री, घर बैठे होगा काम

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन