इसीएल में आश्रित रोजगार से 80 नियुक्ति

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
इसीएल में आश्रित रोजगार से 80 नियुक्ति

शनिवार को इसीएल ने अपने मुख्यालय में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता की आश्रित रोजगार योजना के तहत 80 नयी नियुक्तियां प्रदान कीं.

विज्ञापन

आसनसोल.

शनिवार को इसीएल ने अपने मुख्यालय में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता की आश्रित रोजगार योजना के तहत 80 नयी नियुक्तियां प्रदान कीं. ये नियुक्तियां समझौते के प्रावधानों के अनुसार पात्र आश्रितों को दी गयीं, ताकि दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सहारा मिल सके.

समारोह में निदेशक कार्मिक गुंजन कुमार सिन्हा ने नव नियुक्त कर्मियों को बधाई देते हुए संगठन के मूल्यों को अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि ईमानदारी, समर्पण और नवाचार के साथ कार्य कर संगठन और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए. उन्होंने इसे संवेदनशील और दीर्घकालिक परंपरा बताया, जो कर्मचारी कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है. कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष रोजगार दिव्यज्योति घोष, विभागाध्यक्ष कर्मचारी स्थापना नजरुल इस्लाम, विभिन्न क्षेत्रों के मानव संसाधन प्रबंधक तथा मुख्यालय और क्षेत्रों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. संस्था ने कहा कि आश्रितों को रोजगार देना संगठन के मानवीय दृष्टिकोण का हिस्सा है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola