मवेशी तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कार से 138 मवेशी जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 28 Sep 2022 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
मवेशी तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कार से 138 मवेशी जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट दुमका सड़क से पुलिस ने 7 वाहनों में भर्ती करीब 138 मवेशियों को जब्त किया है .इस तस्करी के मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को बुधवार को रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश किया गया है .

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मवेशियों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. प्रतिदिन भारी संख्या में मवेशियों को पुलिस तस्करी के पहले ही जब्त कर ले रही है.बुधवार को बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना पुलिस ने रामपुरहाट दुमका सड़क से 7 वाहनों में भर्ती करीब 138 मवेशियों को जब्त किया है .इस तस्करी के मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को बुधवार को रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश किया गया है .

बीरभूम में लगातार मवेशी तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं 

पुलिस ने बताया कि विगत एक माह में यह पांचवी बार है जब मवेशियों की तस्करी को रोकने का प्रयास पुलिस ने किया है. इस बार करीब 138 मवेशी जिनमें गाय और भैंस दोनों शामिल हैं. हालांकि इस बार इस घटना में एक ही तस्कर को गिरफ्तार किया गया है .बाकी सब फरार हो गए .पुलिस ने सभी मवेशियों को थाना परिसर में लाकर रखा है .बताया जाता है कि बीरभूम के रास्ते मुर्शिदाबाद बांग्लादेश भारी संख्या में मवेशियों की तस्करी हो रही है. केंद्र सरकार और राज्य पुलिस के प्रयास के बावजूद तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है.

Also Read: दुर्गापूजा में ट्रेन-प्लेटफार्म की बढ़ेगी सुरक्षा, लगेंगे CCTV, RPF पोस्ट के सुरक्षा आयुक्त ने किया दौरा हथियार के साथ चार डकैतों  को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना पुलिस ने बुधवार को हथियार के साथ रादीपुर सिंचाकाई कैनल मोड़ इलाके से चार डकैतों को गिरफ्तार किया है.बताया जाता है कि डकैतों का एक दल इलाके में डकैती के उद्देश्य से एकत्रित हुआ था. घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने दल बल के साथ मौके वारदात पर पहुंचकर छापेमारी अभियान चलाया तथा डकैतों को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस के हाथ महज चार डकैत ही लगे बाकी डकैत अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए .चार डकैत रोहित शेख, राजीव शेख, इमामुद्दीन हुसैन तथा निजामुद्दीन शेख को आज रामपुरहाट महकमा अदालत में पुलिस ने पेश किया है .पुलिस ने बताया कि इनके पास से धारदार अस्त्र-शस्त्र समेत एक आर्म्स जब्त किया गया है.

undefined

रिपोर्ट : मुकेश तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola