एनएच-19 के किनारे धड़ल्ले से हो रही प्लॉटिंग, भनक लगते ही पड़ताल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Dec 2024 9:46 PM
राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-19 के किनारे जमीनों की प्लॉटिंग के दौरान तालाब भराई की शिकायत पर गुरुवार को भूमि विभाग व आसनसोल नगर निगम के अधिकारी फॉर्च्यून पार्क और पलासडीहा इलाके में जांच करने के लिए पहुंचे. उनके पहुंचने से इलाके में हलचल मच गयी. जांच के लिए पहुंची टीम ने बारीकी से इलाके का निरीक्षण किया.
आसनसोल.
राष्ट्रीय राजमार्ग(एनएच)-19 के किनारे जमीनों की प्लॉटिंग के दौरान तालाब भराई की शिकायत पर गुरुवार को भूमि विभाग व आसनसोल नगर निगम के अधिकारी फॉर्च्यून पार्क और पलासडीहा इलाके में जांच करने के लिए पहुंचे. उनके पहुंचने से इलाके में हलचल मच गयी. जांच के लिए पहुंची टीम ने बारीकी से इलाके का निरीक्षण किया. टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि तालाब भराई की शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है. कुछ भूखंडों को चिह्नित किया गया है, जिनकी रिपोर्ट अधिकारियों को दी जायेगी. जैसा निर्देश होगा, उसके आधार पर कार्रवाई होगी. गौरतलब है कि पश्चिम बर्दवान जिला में पिछले कुछ वर्षों से एनएच-19 के किनारे और उससे लगे इलाकों में जमीनों की धड़ल्ले से प्लॉटिंग हो रही है. इस प्लॉटिंग में अनेकों तालाबों व जलाशयों की भी भराई हुई है. जिसकी जांच शुरू हुई है. जिसकी शिकायत के आधार पर गुरुवार को भूमि विभाग के अधिकारी, आसनसोल नगर निगम के अधिकारी और पुलिस को लेकर फॉर्च्यून पार्क और पलासडीहा इलाके में जाकर जांच की.पलासडीहा इलाके में इससे पहले दो तालाबो की भराई की प्राथमिकी दर्ज हुई है. जिसमें कुछ बड़े-बड़े लोग गिरफ्तार हुए हैं. पुनः यहां तालाब भराई को लेकर प्राथमिकी दर्ज होती है तो अनेकों दिग्गजों पर गाज गिरने की संभावना है. मुख्यमंत्री ने तालाब भराई को लेकर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिसके बाद से ही जिला में हड़कंप मचा हुआ है. तालाब भराई को लेकर एक के बाद एक प्राथमिकी दर्ज हो रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो रही है. प्रोमोटर और डेवलपरों में दहशत का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










