ePaper

इसीएल की कोयला चोरी के मामले में एक अरेस्ट, भेजा गया जेल

Updated at : 10 Dec 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
इसीएल की कोयला चोरी के मामले में एक अरेस्ट, भेजा गया जेल

फरीदपुर थाना की पुलिस ने इसीएल की कोयला चोरी के मामले में आरोपी शेख अब्दुर रशीद को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

फरीदपुर थाना की पुलिस ने इसीएल की कोयला चोरी के मामले में आरोपी शेख अब्दुर रशीद को गिरफ्तार किया. बुधवार को महकमा अदालत में पेश करने पर उसे चार दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. पकड़ा गया आरोपी कैलाशपुर ग्राम का निवासी है. उसके खिलाफ 24 नवंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2)/317(2)/61(2) एंड एमएम एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस सूत्रों के अनुसार नवंबर महीने में सीआइएसएफ की टीम ने एक मेटाडोर में इसीएल का कोयला जब्त किया था और उसे फरीदपुर थाना को सौंपा था. इसके बाद पुलिस ने कोयला चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. जांच में शेख अब्दुर रशीद का नाम सामने आया. पुलिस ने अभियान चलाकर आरोपी को इलाके से गिरफ्तार किया और बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी से रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की गई है और मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola