बिहार-यूपी के लोगों पर गिर रही गाज, तृणमूल विधायक का अभियान

Updated at : 06 Mar 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार-यूपी के लोगों पर गिर रही गाज, तृणमूल विधायक का अभियान

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में बर्दवान दक्षिण के तृणमूल विधायक खोकन दास ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर गुरुवार सुबह वोटर लिस्ट की जांच का विशेष अभियान शुरू किया. बर्दवान नगर पालिका के 23 नंबर वार्ड के आजीर बाग इलाके में चल रहे इस अभियान के तहत उन लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनका नाम बिहार, यूपी या अन्य किसी राज्य की वोटर लिस्ट में भी दर्ज है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

दोहरे वोटरों को हटाने की प्रक्रिया

विधायक खोकन दास ने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों के नाम बिहार, यूपी या अन्य राज्यों के वोटर लिस्ट में दर्ज हैं और बंगाल की वोटर लिस्ट में भी शामिल हैं, उन्हें विकल्प दिया जा रहा है. वे तय करें कि वे बंगाल के वोटर बनना चाहते हैं या अपने मूल राज्य के. जो लोग बंगाल में वोटर बने रहना चाहते हैं, उनका नाम यहां बरकरार रहेगा, जबकि अन्य राज्यों में दर्ज नाम प्रशासन के माध्यम से हटवाया जायेगा.

विपक्ष ने की आलोचना

इस अभियान को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है. विपक्षी दलों ने इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या सरकार बांग्लादेश से आए लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट से हटा रही है या यह अभियान केवल बिहार, यूपी और अन्य राज्यों के लोगों पर ही लागू हो रहा है. विपक्षी नेताओं ने इस अभियान को पक्षपातपूर्ण बताते हुए कहा कि यह राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola