बंगाल में गैस सिलेंडर की किल्लत, आसनसोल में सड़क पर उतरे गुस्साये लोग

Updated at : 16 Mar 2026 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में गैस सिलेंडर की किल्लत, आसनसोल में सड़क पर उतरे गुस्साये लोग

सड़क पर प्रदर्शन करते लोग

LPG Cylinder Crisis : आसनसोल में गैस की किल्लत से लोगों का गुस्सा अब सड़क पर दिखने लगा है. स्थानीय लोगों ने रसोई गैस सिलेंडर को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

LPG Cylinder Crisis: आसनसोल, संतोष कुमार : बंगाल में गैस की किल्लत से लोग अब आक्रोशित हो रहे हैं. आसनसोल में लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया है. लोगों ने एलआईसी मोड़ स्थित प्रयास गैंस एजेंसी (एचपी) के सामने सोमवार को जीटी रोड को जाम कर दिया. आसनसोल से पुरुलिया और झारखंड जाने वाली मुख्य सड़क पर लोगों ने गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया. लोगों के इस प्रदर्शन से काफी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

लोगों ने की नारेबाजी

गैस की किल्लत से नाराज लोगों ने सोमवार सुबह से ही सड़क जाम कर गैस एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी पिछले 15 से 20 दिनों से उन्हें लगातार टाल रही है. एजेंसी की ओर से बार-बार यह कहा जा रहा है कि दो दिन में गैस मिल जाएगी, लेकिन जब लोग गैस लेने एजेंसी पहुंचते हैं तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता. इतना ही नहीं, एजेंसी का फोन भी नहीं उठाया जा रहा है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बार-बार एजेंसी चक्कर लगा परेशान लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए उन्हें बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है, इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. इसी से नाराज होकर लोगों ने मजबूरन सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल साउथ पुलिस फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को समझाने के साथ ही स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास कर रही है.

Also Read: पश्चिम बंगाल के डीजीपी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर हटाये गये, सिद्ध नाथ गुप्ता को मिला DGP का प्रभार

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola