टोटो पर गिरा ताड़ का पेड़, बाल-बाल बचे यात्री, कालबैशाखी का कहर

Edited by AMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बीती रात आये भीषण ''कालबैशाखी'' तूफान ने रानीगंज के विभिन्न हिस्सों में भारी तबाही मचायी. तेज हवाओं व बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

विज्ञापन

रानीगंज.

बीती रात आये भीषण ””कालबैशाखी”” तूफान ने रानीगंज के विभिन्न हिस्सों में भारी तबाही मचायी. तेज हवाओं व बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. इस आपदा में कहीं घर ढह गये, तो कहीं पेड़ गिरने से यातायात व बिजली सेवा ठप हो गयी. सबसे रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना रानीगंज के बक्तरनगर इलाके में घटी. यहाँ सड़क से गुजर रहे एक टोटो पर अचानक विशालकाय ताड़ का पेड़ आ गिर पड़ा.इस हादसे में टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चमत्कारिक रूप से टोटो में सवार दो यात्री और चालक बाल-बाल बच गए.

ग्रामीण क्षेत्रों में भारी क्षति

तूफान का सबसे ज्यादा असर रानीगंज के ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला. तिराट ग्राम में दो खपरैल (टाली) के घरों पर पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गये, वहीं, एक टिन की छतवाला घर हवा में उड़ गया. बक्तारनगर में पुराना सूखे ताड़ का पेड़ गिरने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया. तूफान के कारण पंचायत से निर्मित एक शौचालय पर भी पेड़ गिर गया, जिससे उसे भारी नुकसान पहुंचा है.

अंधेरे में डूबे इलाके

तेज हवाओं के कारण पेड़ और उनकी टहनियां बिजली के तारों पर जा गिरीं, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई. शिशुबगान,अशोकपल्ली सहित कई अन्य इलाकों में रात भर बिजली गुल रही. बिजली के खंभे और तार टूटने से विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

राहत और बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया. विद्युत विभाग के कर्मियों और आपदा प्रबंधन की विशेष टीम ने युद्ध स्तर पर काम शुरू किया. गिरे हुए पेड़ों को काटकर रास्तों को साफ किया गया और बिजली की मरम्मत की गई, जिसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो सकी.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola