जामुड़िया में आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कहीं गिरे पड़े तो कहीं खंभे

Edited by AMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बीते दो दिनों से क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश ने एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलायी, तो दूसरी ओर आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया.

विज्ञापन

जामुड़िया.

बीते दो दिनों से क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश ने एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलायी, तो दूसरी ओर आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया. तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गये, जिससे घंटों बिजली गुल रही और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी.

मुख्य सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़

सबसे अधिक समस्या आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 4 के अंतर्गत आने वाले बायपास ट्रैफिक कार्यालय मुख्य मार्ग पर देखने को मिली. यहां एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क के बीचों-बीच गिर गया.यह मार्ग जामुड़िया बड़तल्ला से कमलिया बांध ट्रैफिक कार्यालय होते हुए थाना मोड़ बस स्टैंड को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है.

यातायात हुआ प्रभावित

पेड़ गिरने के कारण सुबह से ही इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गयी. स्थिति यह थी कि चौपहिया और दुपहिया वाहन चालकों को लंबी दूरी तय कर अन्य गलियों से गुजरना पड़ा. टोटो चालकों को भी रास्ता बदलने के कारण समय की काफी बर्बादी झेलनी पड़ी. जामुड़िया के मुख्य बाइपास पर दबाव बढ़ने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी विलंब हुआ.

अलबत्ता, प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू की गयी. गिरे हुए भारी-भरकम पेड़ को काट कर हटाया गया और जेसीबी के माध्यम से सड़क को पूरी तरह साफ किया गया. सड़क से मलबा हटने के बाद ही इस व्यस्त मार्ग पर आवाजाही सामान्य हो सकी और राहगीरों ने राहत की सांस ली.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola