ePaper

प्रेमी जोड़ा आसनसोल रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया

Updated at : 13 Apr 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ा आसनसोल रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया

प्रेम-प्रसंग महीने भर में इस कदर बढ़ा कि दोनों ने घर से भागने का निर्णय लिया और शनिवार शाम घर से फरार हो गये.

विज्ञापन

आसनसोल. आसनसोल रेलवे स्टेशन पर देर रात साउथ बिहार एक्सप्रेस से एक प्रेमी जोड़े को आरपीएफ (वेस्ट पोस्ट) के जवानों ने पकड़ लिया. यह जोड़ा जमशेदपुर के बेरा थाना इलाके का निवासी बताया गया है. युवक पहले बिहार के सिवान में अपने गांव में रहता था. उसके बड़े भाई ने उसे जमशेदपुर में सेलून में काम सीखने को कहा था. जिस मकान में उसका सैलून था, उसी मकान में ऊपर किरायेदार रहते थे और किरायेदार परिवार की एक नाबालिग लड़की से युवक को प्रेम हो गया. प्रेम-प्रसंग महीने भर में इस कदर बढ़ा कि दोनों ने घर से भागने का निर्णय लिया और शनिवार शाम घर से फरार हो गये. रात भर जब इन दोनों का कहीं अता-पता नहीं चला, तब उनके परिजन थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी. पुलिस के माध्यम से जमशेदपुर आरपीएफ को भी इसकी सूचना दी गयी और दोनों की तस्वीरें विभिन्न जगहों पर भेजी गईं. तस्वीर के आधार पर आसनसोल आरपीएफ ने इन पर नजर रखनी शुरू की और दोनों को पकड़ा. बताया गया है कि वे बिहार की ट्रेन पकड़कर सिवान जाने की तैयारी में थे. लड़की को चाइल्डलाइन के हवाले कर दिया गया है, जबकि लड़के को आरपीएफ ने अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola