बिना टेंडर वर्षों से चल रहा मैरेज हॉल 16 साल में निगम को मिले सिर्फ "250

Published by :AMIT KUMAR
Published at :28 Apr 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
बिना टेंडर वर्षों से चल रहा मैरेज हॉल   16 साल में निगम को मिले सिर्फ  "250

आसनसोल नगर निगम के वार्ड 22 के सुगम मैरेज हॉल को लेकर कांग्रेस ने करोड़ों रुपयों का आर्थिक फर्जीवाड़ा होने का आरोप लगा कर निगम की परेशानी बढ़ा दी है. सोमवार को निगम कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रसेनजीत पुईतंडी ने मीडिया को आरटीआइ के कागजात दिखाते हुए कहा कि सुगम मैरेज हॉल को लेकर पूछे गये एक भी सवाल का सही उत्तर नहीं दिया गया. 16 वर्षों से यह मैरेज हॉल कल्याणपुर वेलफेयर सोसाइटी चला रही है.

विज्ञापन

आसनसोल.

आसनसोल नगर निगम के वार्ड 22 के सुगम मैरेज हॉल को लेकर कांग्रेस ने करोड़ों रुपयों का आर्थिक फर्जीवाड़ा होने का आरोप लगा कर निगम की परेशानी बढ़ा दी है. सोमवार को निगम कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रसेनजीत पुईतंडी ने मीडिया को आरटीआइ के कागजात दिखाते हुए कहा कि सुगम मैरेज हॉल को लेकर पूछे गये एक भी सवाल का सही उत्तर नहीं दिया गया. 16 वर्षों से यह मैरेज हॉल कल्याणपुर वेलफेयर सोसाइटी चला रही है. एक कार्य्रकम के बुकिंग के लिए 50 हजार रुपये लिया जाता है. 16 वर्षों में कम से कम आठ करोड़ रुपये यहां से कलेक्शन हुआ और नगर निगम के खाते में ढ़ाई सौ रुपये जमा हुआ. आरटीआइ करने के बाद मैरेज हॉल चलाने वाली संस्था ने 18 लाख रुपये भुगतान करने की पेशकश की है. इसप्रकार अनेकों मैरेज हॉल अपने लोगों को खाने कमाने के लिए दे दिया गया है. जिसकी जांच होनी चाहिए. मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस की ओर से ज्ञापन दिया गया है. मैरेज हॉल का टेंडर कर दिया गया है.

गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से नियमित अंतराल पर आसनसोल नगर निगम से जुड़े विभिन्न कारनामों को उजागर किया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को निगम कार्यालय में मैरेज हॉल घोटाले की जानकारी पत्रकारों को दी गयी. प्रदेश सचिव के साथ पार्षद व कांग्रेस नेता एसएम मुस्तफा, आसनसोल दक्षिण ब्लॉक के अध्यक्ष साह आलम भी उपस्थित थे. प्रदेश सचिव श्री पुईतंडी ने बताया कि फरवरी माह में शुभम मैरेज हॉल से जुड़ी कुछ जानकारी पाने को लेकर आरटीआइ किया था. पहला प्रश्न था कि यह हाल कब से उक्त संस्था को दिया गया? जवाब है कि वर्षों पहले बोर्ड मीटिंग में हुए निर्णय के आधार पर दिया गया. कोई तारीख या साल भी नहीं बताया गया. दूसरे सवाल में कि कितने रुपये के हिसाब से दिया गया तो जवाब है आधा-आधा के हिसाब से दिया गया. कितने रुपये का आधा-आधा कोई हिसाब नहीं है. लोगों से यह जानकारी लेने का प्रयास किया गया कि कितने रुपये में बुकिंग होती है. जो बुकिंग किये थे, वे लोग डर से कुछ नहीं बोलना चाहा. एक व्यक्ति जो हाल ही में बुकिंग किये थे, उन्होंने बताया कि 50 हजार रुपये लिया है. जिनके साथ बातचीत का ऑडियो क्लिपिंग भी सुनाया गया. हालाकिं इस ऑडियो क्लिपिंग की पुष्टि प्राभात खबर नहीं करता है. उन्होंने आगे बताया कि 50 हजार रुपये एक बुकिंग का लिया जाता है तो निगम को आधा-आधा के हिसाब से अबतक कितना पैसा मिला? जानकारी चौकाने वाली थी, 16 वर्षों में मात्र ढाई सौ रुपये मिला है. अभी मेयर श्री उपाध्याय ने बताया कि 18 लाख कुछ रुपये जमा करने के लिए वे लोग तैयार हुए हैं. यदि यह आरटीआइ नहीं होता तो यह मामला ऐसे ही चलता रहता. इस तरह के भ्रष्टाचार के बावजूद भी तृणमूल सुप्रीमों यदि कहती हैं कि हमारे पार्टी में कोई चोर नहीं है तो फिर यह चोर कौन है? इन 16 वर्षों में आठ से दस करोड़ रुपये वहां से उठाया गया है. इस प्रकार नगर निगम का 30 से 35 मैरेज हॉल है जो पार्टी के नेताओं का पेट भर रहा है.

इसे लेकर मुख्यमंत्री, मेयर, निगम आयुक्त, चेयरमैन सभी को पत्र दिया गया है और इसका हिसाब जनता के समक्ष लाने की अपील की गयी है. यदि जवाब नहीं मिलता है तो इसके खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय में मामला किया जाएगा. जो लोग सिर्फ हिंदू, मुस्लिम की राजनीति करते हैं वे लोग इन मुद्दों को लेकर बात करें. अवैध पार्किंग, अवैध तरीके से तालाब भराई, पत्थर खदान भराई, मैरेज हॉल में लूट, अवैध निर्माण में लूट का धंधा चल रहा है. कांग्रेस सभी मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola