इसीएल के खिलाफ एसएसआइ कोलियरी में श्रमिकों का प्रतिवाद
Updated at : 05 Mar 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन

इसीएल के सातग्राम-श्रीपुर क्षेत्र के एसएसआई (शिवडांगा) कोलियारी में बुधवार को एसएसआई कोलियारी संयुक्त संग्राम कमेटी (जैक) के तत्वावधान में श्रमिकों ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कोलियरी के अभिकर्ता महेंद्र कुमार और प्रबंधन अधिकारी सिद्धार्थ वेले को घेरकर तत्काल उत्पादन शुरू करने की मांग की.
विज्ञापन
जामुड़िया.
इसीएल के सातग्राम-श्रीपुर क्षेत्र के एसएसआई (शिवडांगा) कोलियारी में बुधवार को एसएसआई कोलियारी संयुक्त संग्राम कमेटी (जैक) के तत्वावधान में श्रमिकों ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कोलियरी के अभिकर्ता महेंद्र कुमार और प्रबंधन अधिकारी सिद्धार्थ वेले को घेरकर तत्काल उत्पादन शुरू करने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान, श्रमिकों ने प्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार को जाम कर दिया और ईसीएल के उच्च अधिकारियों और सातग्राम-श्रीपुर क्षेत्र के प्रबंधन के “अड़ियल रवैये और गलत नीतियों ” के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आईएनटीटीयूसी के केकेएससी एसएसआई कोलियारी शाखा अध्यक्ष नारायण साव ने आरोप लगाया कि कोल इंडिया और ईसीएल के अधिकारियों की उदासीनता के कारण एसएसआई कोलियरी में उत्पादन काफी समय से ठप पड़ा है. उन्होंने दावा किया कि कोलियरी में 3.5 मिलियन टन उच्च गुणवत्ता का कोयला भंडार मौजूद है, जिससे ईसीएल को भारी लाभ हो सकता है.सीएमएसआई सीटू के एरिया संयोजक शीतल चक्रवर्ती ने कहा कि एसएसआई कोलियरी उत्पादन के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन ईसीएल प्रबंधन की इच्छाशक्ति की कमी है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन सहयोग करता है, तो श्रमिक अधिक उत्पादन करके लाभ अर्जित कर सकते हैं, अन्यथा वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.बीएमएस से सम्बद्ध केएससी के राजेंद्र यादव ने राष्ट्रीय निर्माण के लिए ऊर्जा की आवश्यकता पर जोर दिया और सुरक्षा के साथ कोयला उत्पादन के लिए श्रमिकों की तत्परता व्यक्त की. उन्होंने ईसीएल प्रबंधन पर कोलियरी को बंद करके श्रमिकों को स्थानांतरित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों को जबरन स्थानांतरित किया गया, तो कोलियरी से लेकर सड़क तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा.सीएमसी एचएमएस के शाखा अध्यक्ष रामाधार हरिजन ने कहा कि एसएसआई कोलियरी में उच्च गुणवत्ता के कोयले का प्रचुर भंडार मौजूद है, लेकिन प्रबंधन कोलियरी को निजी मालिकों को बेचने की साजिश रच रहा है उन्होंने चेतावनी दी कि श्रमिक प्रबंधन के “बंदरबांट ” के खेल को सफल नहीं होने देंगे और कोलियरी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े आंदोलन का सहारा लेंगे. विरोध प्रदर्शन में आइएनटीटीयूसी के केकेएससी सुबहान मियां, सीएमयू के हरेराम सिंह, सीएमएसआइ सीटू के रामकुमार नोनिया, केएससी बीएमएस के उमेश यादव, सीएमसी एचएमएस के किशनदेव दास, इनमोसा केआफताब खान तथा नवल पासवान मुख्य रूप से मौजूद थे. प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने इसीएल प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गयीं, तो वे लोग आंदोलन तेज करेंगे. उधर, इस बाबत स्थानीय इसीएल प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




