बर्दवान अस्पताल में दवा देने के बाद आठ गर्भवतियों की तबीयत बिगड़ी

Updated at : 04 Mar 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
बर्दवान अस्पताल में दवा देने के बाद आठ गर्भवतियों की तबीयत बिगड़ी

पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रसूति विभाग में सोमवार शाम को नर्स के दवा देने के बाद आठ गर्भवती महिलाएं अस्वस्थ हो गयीं. तत्काल उन सब का इलाज शुरू कर दिया गया. इससे देर रात तक उन महिलाओं को राहत मिली. सोमवार शाम को अस्पताल के प्रसूति विभाग में ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने करीब आठ गर्भवती महिलाओं को एक दवा खाने को दी. उसके आधे घंटे के बाद उन गर्भवती महिलाओं को खिंचाव होने लगा.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

किसी को तेज बुखार हो गया, तो कांपने लगा. इसका पता चलते ही इन महिलाओं के परिजन अस्पताल में पहुंचे और हंगामा करने लगे. उसके बाद तत्काल चिकित्सकों ने वहां पहुंच कर स्थिति संभाल ली. गर्भवती महिलाओं का दूसरी दवा से उपचार चलाया गया, जिससे देर रात तक उन्हें राहत मिल गयी. डॉक्टर की बतायी दवा लेने के एक से दो घंटे बाद उन महिलाओं की हालत सामान्य हुई.

इस घटना को लेकर महिलाओं के परिजनों ने अस्पताल सुपर से लिखित शिकायत की. अस्पताल के सुपर डॉ तापस घोष के अनुसार प्रारंभिक जांच से लगता है कि किसी दवा के दुष्प्रभाव से महिलाओं की हालत बिगड़ी थी. फिलहाल उन सबकी हालत स्थिर है. पूरे मामले की जांच की जायेगी. अस्पताल से जुड़े सूत्रों की मानें, तो वहां के अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं को दी गयी दवा को जांच के लिए लैब भेजने का फैसला किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola