शिनाख्त व सूचना के बिना शव का कराया पोस्टमार्टम, परिजनों का हंगामा

Updated at : 01 Mar 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
शिनाख्त व सूचना के बिना शव का कराया पोस्टमार्टम, परिजनों का हंगामा

बीते गुरुवार को शहर के भिरंगी मोड़ के पास जीटी रोड पर पुलिस वाहन की टक्कर से आसनसोल के रहनेवाले सोमनाथ प्रामाणिक(27) नामक शख्स की मौत हो गयी है. वह पेशे से मछली को ढोनेवाले पिकअप वैन का चालक था. शुक्रवार को शव की शिनाख्त कराये बगैर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करा दिया.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

बीते गुरुवार को शहर के भिरंगी मोड़ के पास जीटी रोड पर पुलिस वाहन की टक्कर से आसनसोल के रहनेवाले सोमनाथ प्रामाणिक(27) नामक शख्स की मौत हो गयी है. वह पेशे से मछली को ढोनेवाले पिकअप वैन का चालक था. शुक्रवार को शव की शिनाख्त कराये बगैर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करा दिया. इसका पता चलने पर परिवार भड़क उठा और शनिवार को विरोध प्रदर्शन करने लगा. विधाननगर फांड़ी के बाहर जुट कर लोगों ने प्रतिवाद जताया. प्रामाणिक परिवार ने इस बाबत पुलिस कमिश्नर को मेल के जरिये शिकायत की है. आरोप लगाया कि शोकाकुल परिवार को सूचना दिये बगैर पुलिस ने शव की ऑटोप्सी करा दी.

उल्लेख्य है कि गुरुवार रात भिरंगी मोड़ इलाके में पुलिस के गश्ती वैन से पिकअप वैन की टक्कर हो गयी. इसमें पिकअप वैन के चालक सोमनाथ प्रामाणिक की मौके पर ही मौत हो गयी थी. पुलिस ने शिनाख्त के बगैर शव को विधाननगर अस्पताल भेज दिया. बाद में शव की पहचान सोमनाथ प्रामाणिक (27) के तौर पर की गयी. वह आसनसोल के सालानपुर थानांतर्गत नेताजी कॉलोनी का रहनेवाला था. शुक्रवार को परिजनों की गैरमौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया. बाद में खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और सूचना दिये बिना शव का अंत्यपरीक्षण कराने से भड़क कर प्रतिवाद जताने लगे. विधाननगर फांड़ी के बाहर प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने कहा कि पहचान हुए बिना शव को ऑटोप्सी के लिए पुलिस ने कैसे भेज दिया.

सोमनाथ की मां ने बताया कि दो दिन पहले गुरुवार रात सोमनाथ मछली लाने के लिए पिकअप वैन लेकर हावड़ा के लिए निकला था. सुबह से ही उसे फोन किया जा रहा था, पर कोई रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा था. शुक्रवार को करीब 12:30 बजे दुर्गापुर थाने की वारिया फांड़ी से पीड़ित परिवार को फोन आया कि सोमनाथ का जीटी रोड पर एक्सीडेंट हो गया है. सोमनाथ दुर्गापुर विधाननगर महकमा अस्पताल में भर्ती है. उसके बाद परिजन विधाननगर अस्पताल पहुंचे, तो पता चला कि सोमनाथ मर चुका है और शव का पोस्टमार्टम भी कर दिया गया है.

सोमनाथ की पिकअप वैन पुलिस गश्ती गाड़ी से टकराने से हुई है. सोमनाथ के शव का पोस्टमार्टम इस तरह क्यों किया गया. पुलिस एवं अस्पताल प्रबंधन को इसका जवाब देना होगा. इस बारे अस्पताल अधीक्षक डा. धीमान मंडल ने कहा कि शुक्रवार दो अज्ञात शव का पोस्टमार्टम किया गया था. पुलिस के आवेदन के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाता है. इसमें अस्पताल का कोई भूमिका नहीं रहती है. पुलिस को इस मामले पर गौर करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola