टिन शेड लगवाने के कार्य को आइएसपी के गार्डों ने रोका

Updated at : 04 Mar 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
टिन शेड लगवाने के कार्य को आइएसपी के गार्डों ने रोका

बर्नपुर टाउनशिप स्थित एबी टाइप नेपाली दुर्गा मंदिर में आसनसोल नगर निगम की ओर से टिन शेड बनवाने का कार्य किया जा रहा था, जिसे आइएसपी के सुरक्षाकर्मियों ने पहुंच कर बंद करा दिया. कहा कि आइएसपी से अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेकर ही ऐसा निर्माण कार्य कराया जा सकता है. वहीं निर्माण कार्य में अडंगा लगाने की सूचना पाते ही वार्ड 78 के पार्षद अशोक रुद्र और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंच गये और हंगामा करने लगे.

विज्ञापन

बर्नपुर.

पूछने पर सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि इस कार्य के लिए आइएसपी के टाउन ऑफिस जाकर जरूरी अनुमति ली जाये. घटना से स्थानीय लोगों में भारी रोष का माहौल है. स्थानीय निवासी पूनम छेत्री ने बताया कि यहां पहले से नेपाली समुदाय के लोग रहते थे. जो आईएसपी के लिए सुरक्षा का काम करते थे. अब भी कई लोग सिक्योरिटी का काम कर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने यहां पर दशको पहले दुर्गा मंदिर का निर्माण किया था. इसके बाद आपस में ही चंदा जुटाकर मंदिर को बड़ा रूप दिया गया. लेकिन शेड नहीं होने के कारण बारिश, तेज धूप के कारण पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola