ePaper

ट्रक की चपेट में आ बाइकर की मौत, दो लोग हुए घायल

Updated at : 26 Apr 2025 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आ बाइकर की मौत, दो लोग हुए घायल

मृतक का नाम सिमरन शेख(16) और ठिकाना रामपुरहाट थाना क्षेत्र का बागटुई ग्राम बताया गया है.

विज्ञापन

बीरभूम. जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के लोटस प्रेस के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, बाइक पर सवार दो और किशोर घायल हो गये. गुरुवार रात के इस हादसे के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया. मृतक का नाम सिमरन शेख(16) और ठिकाना रामपुरहाट थाना क्षेत्र का बागटुई ग्राम बताया गया है. एक बाइक से तीन युवक जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. घातक ट्रक को जब्त कर पुलिस उसके चालक की तलाश में लग गयी है. शव को पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के वास्ते रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola