रेलवे में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी में गिरफ्तार
Updated at : 01 Mar 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब छह लाख रुपये की ठगी के मामले में दुर्गापुर के फरीदपुर फांड़ी की पुलिस ने विधान कर्मकार (40) नामक शख्स को गिरफ्तार किया. शनिवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपी को पांच दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब छह लाख रुपये की ठगी के मामले में दुर्गापुर के फरीदपुर फांड़ी की पुलिस ने विधान कर्मकार (40) नामक शख्स को गिरफ्तार किया. शनिवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपी को पांच दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. आरोपी के खिलाफ गत वर्ष 18 अगस्त से केस नंबर 427/ 24 के तहत धारा 419 /420 /406 /467 /468 /120 बी 34 आइपीसी के तहत मामला दर्ज है. जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेलवे में नौकरी दिलाने के बहाने छह लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला चल रहा है. आरोपी से हवालात में पुलिस पूछताछ कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




