बीएसएफ ने सांप का आधा किलो जहर बरामद किया

Updated:
विज्ञापन

बीएसएफ ने सांप का आधा किलो जहर बरामद किया बस में सीट के नीचे छुपाकर रखा गया था बुलेटप्रूफ जार में बंद है यह जहर मालदा : बीएसएफ की खुफिया शाखा ने एक बुलेटप्रूफ जार में गैरकानूनी तरीके से जमा करके रखा गया सांप का जहर बरामद किया है. बरामद जहर का वजन करीब 500 […]

विज्ञापन
बीएसएफ ने सांप का आधा किलो जहर बरामद किया
बस में सीट के नीचे छुपाकर रखा गया था
बुलेटप्रूफ जार में बंद है यह जहर
मालदा : बीएसएफ की खुफिया शाखा ने एक बुलेटप्रूफ जार में गैरकानूनी तरीके से जमा करके रखा गया सांप का जहर बरामद किया है. बरामद जहर का वजन करीब 500 ग्राम है. सांप के इस जहर की कीमत करोड़ों में बतायी जा रही है. मंगलवार रात को गाजोल थाने के देउतला इलाके में बालूरघाट जा रही एक प्राइवेट बस से यह बरामदगी हुई. बुधवार सुबह बरामद जहर को मालदा बीएसएफ के अधिकारियों ने वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया.
बीएसएफ के मालदा सेक्टर के डीआइजी अमर कुमारा एक्का ने बताया कि मंगलवार रात खुफिया शाख के उनके अधिकारियों को गुप्त सूत्रों से खबर मिली कि सांप का जहर तस्करी कर ले जाया जा रहा है. इसके बाद गाजोल के देउतला, कदुबाड़ी मोड़ और …
इंगलिशबाजार के काटागड़ इलाके में बीएसएफ ने नजर रखना शुरू किया. इसी दौरान देउतला इलाके में एक प्राइवेट बस को देखकर संदेह हुआ. तलाशी के दौरान बस की एक सीट के नीचे रखे बैग से जारबंद जहर बरामद हुआ. हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका. क्योंकि किसी यात्री ने इस बैग के अपना होने का दावा नहीं किया. इधर वन विभाग सूत्रों ने बताया कि तस्कर सांप के इस जहर को बांग्लादेश पहुंचाना चाह रहे थे.
लेकिन इससे पहले बीएसएफ को इस बारे में खबर लग गयी. जिस जार में सांप का जहर रखा है, वह बुलेटप्रूफ है और उसमें हवा तक नहीं घुस सकती. अनुमान है कि इसमें 500 ग्राम जहर होगा, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है. इस तरह का सांप का जहर बांग्लादेश से नेपाल होकर चीन, मंगोलिया आदि देशों में तस्करी किया जाता है. वन अधिकारियों ने यह भी बताया कि बरामद जहर अफ्रीकन किंग कोबरा या रैटल स्नेक का हो सकता है. इस जहर का इस्तेमाल नशीले पदार्थ तैयार करने और दवाओं में होता है.
मालदा वन विभाग के अतिरिक्त विभागीय अधिकारी सीतांशु कुमार गुप्त ने बताया कि मालदा में पहली बार जारबंद सर्प-विष की इतनी बड़ी मात्रा पकड़ी गयी है. सांप के जहर की वैज्ञानिक जांच करायी जायेगी. यह जहर कहां से लाया जा रहा था, इस बारे में अभी कुछ कहना संभव नहीं है. पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गयी है. सांप के जहर को फोरेंसिक जांच के लिए कोलकाता भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola