मौसम: इन राज्यों में होगी बारिश, चलेगी तेज हवा, 23 जून तक के लिए अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. इसके चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून के 23 जून 2026 के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी आगे बढ़ने की संभावना है. जानें किन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 21 से 22 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं 23 से 26 जून के बीच इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 21 से 26 जून तक अलग-अलग जगहों पर बारिश के आसार हैं. वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 21 से 23 जून के दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 जून को बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 और 26 जून को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में 21 से 24 जून जबकि पूर्वी राजस्थान में 21 से 26 जून के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का मौसम

21 से 26 जून के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में 21 से 26 जून तक, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 21 से 24 जून जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 से 24 जून के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है.

बंगाल के अलावा यहां होगी भारी बारिश

21 से 26 जून के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. गंगीय पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना वाला इलाका) में 25 जून तक जबकि ओडिशा में 21 जून तक भारी बारिश के आसार हैं.

पूर्वोत्तर भारत में बारिश के आसार

पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 21 से 24 जून तक, असम और मेघालय में 23 से 26 जून तक जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 जून तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी ने रविवार (21 जून) के लिए आमतौर पर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola