मुक्तिधारा योजना बनायेगी महिलाओं को आत्मनिर्भर

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : शहर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी हॉल में स्वनिर्भर एवं स्वनियुक्त गोष्ठी की महिलाओं को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी. इस अवसर पर महकमा शासक शंख सांतरा, सुष्मिता भुई, आनंदिता मुखर्जी एवं सेल्फ हेल्प ग्रुप के अधिकारी सुमोना बनर्जी, डेपुटी मजिस्ट्रेट मधुमिता मुखर्जी सहित नगर निगम सभी 45 वार्डों से बड़ी संख्या में […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : शहर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी हॉल में स्वनिर्भर एवं स्वनियुक्त गोष्ठी की महिलाओं को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी. इस अवसर पर महकमा शासक शंख सांतरा, सुष्मिता भुई, आनंदिता मुखर्जी एवं सेल्फ हेल्प ग्रुप के अधिकारी सुमोना बनर्जी, डेपुटी मजिस्ट्रेट मधुमिता मुखर्जी सहित नगर निगम सभी 45 वार्डों से बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं. कार्यशाला को संबोधित करते हुये महकमा शासक श्री सांतरा ने कहा कि राज्य सरकार ‘समाज साथी योजना’ के तहत महिलाओं का दो लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कराया जा रहा है.
ग्रामीण अंचल की महिलाओं के लिये मुक्ति धारा योजना के तहत महिलाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण िदये जा रहे हैं. शहर के प्रत्येक तीन वार्ड को लेकर एक सेंटर का निर्माण किया जायेगा. इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशििक्षत िकया जायेगा. दुर्गापुर महिला कॉलेज में नमकीन तैयार करने के लिये मशीन लगायी जायेगी. स्थानीय महिलाएं यहां प्रशिक्षण ले सकेंगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को स्वनिर्भर बनाने के िलये विभिन्न लाभकारी योजनाओं के तहत आर्थिक मदद कर रही है. जरूरतमंद महिलाएं इसका फायदा उठा सकती है. विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में महिलाएं प्रशिक्षण लेकर इसका लाभ उठा सकती है.
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनायेगी एसएचजी स्कीम
रानीगंज. अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये सेल्फ हेल्प ग्रुप स्कीम के तहत रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली ने अंजुमन स्कूल में छह ग्रुप को छह लाख रुपये का चेक प्रदान किया. उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर महिलाओं को स्कीम की जानकारी दी जा रही है. इसके तहत काफी कम ब्याज में रािश प्रदान की जा रही है.
इससे महिलाएं घरेलू उद्योग शुरू कर सकती है. यह उन्हें आत्मनिर्भर बनायेगा. मौके पर रानीगंज टीएमसी टाउन इंचार्ज आलोक बोस ने कहा कि मां-माटी-मानुष की सरकार प्रत्येक क्षेत्र में िवकास कर रही है. स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप िदया जा रहा है. मौके पर टीएमसी नेता खुर्शीद आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक सेल में आने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तृणमूल सरकार हमेशा तत्पर रहती है. इंतखाब खान, अल्पसंख्यक सेल के मुश्ताक खान आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola